- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I have tested negative for COVID-19; Says Brian Lara
ब्रायन लारा ने कराया कोविड-19 टेस्ट, जानिए रिपोर्ट में क्या आया
बोले-मैं उम्मीद करता हूं कि हम सभी सुरक्षित रहे क्योंकि जैसा देखा जा सकता है कि कोविड-19 निकट भविष्य में कहीं नहीं जा रहा है
Published On Aug 06, 2020, 04:12 PM IST
Last UpdatedAug 06, 2020, 04:12 PM IST
Brian Lara @getty (File image)
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने अपने कोविड-19 टेस्ट के पॉजिटिव आने की खबरों को खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में बताया जा रहा था कि लारा कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। लारा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनका टेस्ट नेगेटिव रहा है।
पाकिस्तान का दौरा करने में हमें कोई समस्या नहीं: इंग्लिश कोच सिल्वरवुड
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस महामारी में नकारात्मकता न फैलाएं। लारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, ‘मैंने उन अफवाहों को सुना है जिनमें मुझे कोविड-19 पॉजिटिव बताया जा रहा है और यह जरूरी है कि मैं सच्चाई बताऊं। यह जानकारी न सिर्फ गलत है बल्कि कोविड-19 के इस मुश्किल दौर में इस तरह की गलत खबरें फैलाना हानिकारक है।’
रमीज राजा को बाबर आजम की बल्लेबाजी तकनीक में दिखी खामियां, दिया ये बयान
उन्होंने कहा, ‘आपने मुझे निजी तौर पर प्रभावित नहीं किया, लेकिन चिंता का विषय यह है कि गलत जानकारी फैलाना लापरवाही है और इसने मेरे लोगों में गैरजरूरी चिंता पैदा कर दी। यह वायरस ऐसी चीज नहीं है जिसे हम नकारात्मकता फैलाने के लिए उपयोग में लें। मैं उम्मीद करता हूं कि हम सभी सुरक्षित रहे क्योंकि जैसा देखा जा सकता है कि कोविड-19 निकट भविष्य में कहीं नहीं जा रहा है।’
इस महामारी के कारण अभी तक कुल सात लाख लोग पूरी दुनिया में अपनी जान गंवा चुके हैं।