- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I hope Ashwin completes 500 Test wickets in this match: Jadeja
IND vs ENG: जडेजा की बड़ी भविष्यवाणी, पहले ही टेस्ट में अश्विन के नाम होंगे 500 विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पहले दिन आर अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए.
Published On Jan 26, 2024, 12:02 PM IST
Last UpdatedJan 26, 2024, 12:02 PM IST
PIC- BCCI
हैदराबाद। भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है उनके जोड़ीदार रविचंद्नन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लेंगे. अश्विन और जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 502 टेस्ट विकेट के साथ अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ते हुए भारत की सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजी जोड़ी बन गये.
कुंबले और हरभजन की जोड़ी ने 54 मैच में 501 विकेट झटके थे. अश्विन को इस मैच से पहले 500 विकेट की उपलब्धि हासिल करने के लिए 10 विकेट की दरकार थी. उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में तीन विकेट झटके जिससे अब वह इस उपलब्धि से सात विकेट दूर खड़े हैं.
500 टेस्ट विकेट बड़ा मुकाम
जडेजा ने ‘जियो सिनेमा’ से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘अगर अश्विन 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लेंगे तो यह बड़ी उपलब्धि होगी. मैं उम्मीद करता हूं कि वह इस मैच में ऐसा कर लेंगे. मुझे 300 विकेट पूरे करने के लिए 25 विकेट चाहिए और इसे पूरा करने में पूरी श्रृंखला लग सकती है. लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि अश्विन इस मैच में ही अपने 500 विकेट पूरे कर लेंगे और भारत के लिए विकेट लेना जारी रखेंगे.’’
जडेजा और अश्विन ने गुरुवार को यहां तीन तीन विकेट लिये. जडेजा ने कहा, ‘‘मुझे अश्विन के साथ गेंदबाजी करना पसंद है और जब दो स्पिनर मिलकर गेंदबाजी करते हैं तो यह सचमुच मददगार होता है. हम क्षेत्ररक्षण सजाने, लाइन एवं लेंथ को लेकर काफी संदेश साझा करते हैं और भारत की जीत में योगदान करके खुश होते हैं. हम प्रतिस्पर्धा का लुत्फ उठाते हैं.’’