add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'मुझे उम्मीद है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तैयार होंगे'... न्यूजीलैंड आलराउंडर स्कॉट स्टायरिस का भारत-पाक मैच पर क्या है कहना, जानें यहां

न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर स्कॉट स्टायरिस केएल राहुल पर भरोसा है कि, वह 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में खेलने के लिए तैयार होंगे, और इतने लंबे समय के बाद वापसी करने पर वह शानदार प्रदर्शन करेंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - August 24, 2022 4:42 PM IST

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने कहा है कि, केएल राहुल 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में खेलने के लिए तैयार होंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला में कार्यवाहक कप्तान राहुल को पहले मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। लेकिन उन्हें अगले दो मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और एक सलामी बल्लेबाज के रूप में 1 और 30 रन बनाए।

राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैचों में काफी लंबे समय के बाद क्रिकेट में वापसी की है। IPL 2022 में खेलने के बाद राहुल जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 में भारत की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन चोट के कारण वह इससे भी चूक गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद राहुल ने एक सर्जरी के लिए जर्मनी की यात्रा की, जिसके चलते इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के साथ-साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों से चूक गए। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 के लिए वापसी करनी थी। लेकिन वह कोरोना संक्रमित हो गए, जिससे उन्हें आराम करने की सलाह मिली।

स्पोर्ट्स ओवर द टॉप’ पर स्टायरिस ने स्पोर्ट्स18 पर कहा, “सबसे पहले, केएल राहुल को लेकर कोई चिंता नहीं होगी। मुझे तब चिंता होगी, जब वह जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौटेंगे। मुझे लगता उन्हें अपना समय लेकर खेलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने नेट्स में बहुत पसीना बहाया है।”

TRENDING NOW

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए राहुल की तैयारियों के बारे में उनके विचार के बारे में स्टायरिस ने बताया, “मुझे उम्मीद है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तैयार होंगे, और जहां तक मुझे लगता है वह इसमें बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसका कारण शाहीन अफरीदी नहीं है, हम जानते हैं कि वह चोटिल है और जिस तरह से वह स्टंप टू स्टंप पर गेंदबाजी करते हैं। उसी तरह आप केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू और बोल्ड आउट कर सकते हैं वह उनकी कमजोरी है।”

एजेंसी – आईएएनएस