add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: मैं बस घर जाना चाहता हूं..., कैरेबियाई कोच ने सोशल मीडिया पर जताई निराशा

वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है. लेकिन टीम अभी तक अपने घर नहीं पहुंच पाई है इसकी वजह ईरान व इजराइल और अमेरिका के बीच छिड़ा युद्ध है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 5, 2026 6:51 PM IST

कोलकाता: वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. लेकिन टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अभी भारत में ही है. इस बात को कई दिन बीत चुके हैं. और अब टीम के कोच डैरेन सैमी ने अपनी निराशा भी जाहिर की है. गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पर प्रतिक्रिया दी. ईरान व अमेरिका और इजराइल युद्ध के चलते इंटरनेशनल एयरस्पेस पर पाबंदियां लगी हैं. और इस वजह से वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में ही फंसी है.

अपनी निराशा जाहिर करते हुए सैमी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मैं बस घर जाना चाहता हूं.’ चार घंटे बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान चाहते हैं कि उनके ट्रैवल को लेकर स्पष्टता मांगी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैमी ने लिखा, ‘कम से कम एक अपडेट तो दो, हमें कुछ तो बताओ. आज कल, अगले हफ्ते. पांच दिन हो गए हैं.’ स्थिति अब भी अनिश्चित है और ऐसे में वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों के भारत में ही रुकने की उम्मीद है क्योंकि उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी आने वाले हफ्तों में तैयारी शिविर शुरू करने वाली हैं.

रोवमैन पावेल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं जिसका शिविर 18 मार्च से शुरू होगा जबकि शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और रोमारियो शेफर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं.

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के एक अधिकारी ने कहा कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) देख रही है. एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘इस मामले को पूरी तरह से आईसीसी देख रहा है. हमारे पास वेस्टइंडीज टीम की आवाजाही को लेकर कोई अपडेट नहीं है लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार वे अब भी यहीं हैं और चार्टर्ड फ्लाइट ढूंढ रहे हैं.’

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पहले कहा था कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आईसीसी और संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहा है. बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) यह बताना चाहता है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की सीनियर पुरुष टीम के भारत से लौटने में अंतरराष्ट्रीय वायु क्षेत्र की पाबंदियों के कारण देरी हुई है.’

उन्होंने कहा, ‘ये पाबंदियां खाड़ी क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई से पैदा हुए सुरक्षा खतरों का सीधा नतीजा हैं जिससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट पर असर पड़ा है और विमान कंपनियों को सुरक्षा कारणों से पूर्व निर्धारित उड़ानों में बदलाव करना पड़ा है.’’ बयान के अनुसार, ‘‘सीडब्ल्यूआई इस समय हमारे प्रशंसकों, परिवारों और संबंधित हितधारकों की समझ और चिंता की सराहना करता है.’

इसी वजह से भारत में फंसे जिम्बाब्वे के खिलाड़ी आईसीसी द्वारा इथोपिया में आदिस अबाबा के रास्ते उड़ान का इंतजाम करने के बाद समूहों में घर लौटने लगे हैं.