मुरली विजय का विकेट लेने के लिए ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान ने की स्‍लेजिंग

पर्थ टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में है। उसे जीत के लिए पांच विकेट की दरकार है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 17, 2018, 07:39 PM IST

Published On Dec 17, 2018, 07:39 PM IST

Last UpdatedDec 17, 2018, 07:39 PM IST

tim paine murli vijay @ twitter

Tim Paine with Murli Vijay @ Screengrab

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्‍ट का चौथा दिन गहमागहमी से भरा रहा। पहले सेशन के दौरान भारतीय कप्‍तान विराट कोहली और ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान टिम पेन के बीच विवाद चर्चा का विषय बना रहा। बाद में भारत की बल्‍लेबाजी के दौरान ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान की तरफ से भी जवाबी हमला किया गया।

पढ़ें:- कुंबले को पछाड़ शमी बने विदेश में एक साल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने मैच के चौथे दिन 132/4 से आगे खेलना शुरू किया। मैदान पर टिम पेन के साथ उस्‍मान ख्‍वाजा मौजूद थे। पहले सेशन में ऑस्‍ट्रेलिया का एक भी विकेट नहीं गिरा। पहले सेशन के दौरान टिम पेन और विराट कोहली आपस में झगड़ते नजर आए। ऑन फील्‍ड अंपायर को बीच बचाव करना पड़ा। अबतक इस सीरीज में शांत नजर आ रही ऑस्‍ट्रेलिया की टीम इस घटना के बाद आक्रमक नजर आई।

 

पढ़ें:-  IPL 2019: 12वें सीजन की नीलामी में शामिल होंगे 346 खिलाड़ी 

भारतीय टीम की बल्‍लेबाजी के दौरान तीन विकेट गिरने के बाद मैदान पर अजिंक्‍य रहाणे और मुरली विजय मौजूद थे। तभी विकेट के पीछे से टिम पेन ने मुरली विजय से विराट कोहली के बारे में कहा, “मुझे पता है कि वो तुम्‍हारा कप्‍तान है लेकिन तुम उसे पसंद नहीं करते हो।

मुरली विजय ने टिम पेन के इस हमले पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद भी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के आक्रमक तेवर मैदान पर कम नहीं हुए। टीम इंडिया के पांच विकेट गिरने के बाद मैदान पर रिषभ पंत और हनुमा विहारी बल्‍लेबाजी कर रहे थे। तभी सिली प्‍वाइंट पर खड़े मार्कस हैरिस ने पंत से कहा, “तुम अगर आउट हो जाओगे तो यहां से बाहर जा सकते हो और आज रात को पर्थ के डिस्‍को में पार्टी कर सकते हो।

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पर्थ टेस्‍ट में मजबूत स्थिति में हैं। मैदान पर हनुमा विहारी 24(58) और रिषभ पंत 9(19) खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्‍कोर 41 ओवर के बाद 112/5 है। भारत को जीत के लिए 175 रनों की दरकार है जबकि ऑस्‍ट्रेलिया जीत से पांच विकेट दूर है।

Editor's Pick