add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इयोन मोर्गन का दावा- विदेशी लीगों में हिस्सा लेना चाहते हैं कई भारतीय क्रिकेटर लेकिन....

बीसीसीआई के नियमों के तहत भारतीय क्रिकेटर विदेशों में होने वाली टी20 लीग का हिस्सा नहीं बन सकते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - April 2, 2021 2:26 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने दावा कि कई भारतीय खिलाड़ी उनके देश की महत्वाकांक्षी ‘द हंड्रेड और दुनिया की अन्य फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीगों में भाग लेना चाहते हैं। ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट को पिछले साल शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उसे एक साल के लिए टाल दिया गया था।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले मोर्गन चाहते हैं कि बोर्ड अगले 10 सालों के लिए एक खाका तैयार करें, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि शीर्ष खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जगह टी20 लीग में करियर बनाने के लिए मजबूर ना होना पड़े।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोर्गन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से बातचीत में कहा, ‘‘हम यहां ‘द हंड्रेड’ के बारे में बात कर रहे है, लेकिन मुझे पता है कि ऐसे कई भारतीय क्रिकेटर हैं जो ‘द हंड्रेड’ और दुनिया भर की अन्य प्रतियोगिताओं में खेलना पसंद करेंगे। उन्हें ट्रैवल करना और नई परिस्थितियों और संस्कृतियों का अनुभव लेना पसंद है और उनके आने से ऐसे टूर्नामेंटों का महत्व भी बढ़ेगा।’’

This Day That Year- World Cup 2011: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे Yuvraj Singh

मोर्गन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) उन देशों के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है जिनके खिलाड़ी निजी लीगों को तरजीह दे रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सबसे बड़ी चिंता ये है कि खेल जिस तेजी से बढ़ रहा है उसमें उस तेजी से बदलाव नहीं आ रहा है।’’

इंग्लिश कप्तान ने कहा, ‘‘ये निश्चित रूप से चिंता का विषय है और इसे सुधारने की आवश्यकता है क्योंकि आप दूसरे देश के खिलाफ खेलते समय अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश मैदान में उतारने में सक्षम नहीं है क्योंकि वे दुनिया भर की बड़ी लीगों में खेल रहे हैं।’’