Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 3, 2025 11:17 PM IST

IND VS SA 2nd ODI: सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम के शतक के बाद मैथ्यू ब्रीट्जके और डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका ने विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ शतकों पर पानी फेरते हुए भारत को रायपुर में दूसरे वनडे मैच में चार विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है.
भारत के 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने मारक्रम की 98 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों से 110 रन की पारी और मैथ्यू ब्रीट्जके (68 रन, 64 गेंद, पांच चौके) और डेवाल्ड ब्रेविस (54 रन, 34 गेंद, पांच छक्के, एक चौका) के अर्धशतक से 49.2 ओवर में छह विकेट पर 362 रन बनाकर जीत दर्ज की.
यह विदेशी सरजमीं पर लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत है जबकि भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी टीम की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है.ऑस्ट्रेलिया ने भी इससे पहले भारत के खिलाफ 359 रन के लक्ष्य को हासिल किया था. भारत की हार के बाद कप्तान केएल राहुल ने हार की वजह भी बताई है.
मैच के बाद केएल राहुल ने कहा कि इस परिणाम को पचा पना अधिक कठिन नहीं है,क्योंकि यहां ओस बहुत ज़्यादा है और दूसरी पारी में गेंदबाज़ी करना सचमुच मुश्किल होता है, पिछले मैच में हमने अच्छा किया था, आज अंपायरों ने अच्छी बात ये की कि उन्होंने कई बार गेंद बदली.
भारतीय कप्तान ने कहा, टॉस बहुत बड़ी भूमिका निभाता है, इसलिए मैं खुद को ही कोस रहा हूं, हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसे हम बेहतर कर सकते थे. बैटिंग की बात करें तो मुझे पता है कि 350 अच्छा स्कोर लगता लेकिन ड्रेसिंग रूम में पिछले मैच के बाद भी यही बात हो रही थी कि हम कैसे 20-25 रन और जोड़ सकते हैं, ताकि हमारे गेंदबाज़ों को गीली गेंद के साथ थोड़ा कुशन मिल सके.
राहुल ने कहा कि कोहली (102 रन) और गायकवाड़ (105 रन) को बल्लेबाज़ी करते देखना शानदार था, विराट को हम 53 बार ऐसा करते देख चुके हैं, बस अपना काम करते रहते हैं, ऋतु का खेल देखना सच में ख़ूबसूरत था, ख़ासतौर पर जब उन्होंने पचास के बाद जिस तरह रफ़्तार बढ़ाई. राहुल ने अपने बल्लेबाज़ी क्रम पर कहा कि आज पहली बार ऐसा हुआ कि मुझे नंबर 6 पर स्लॉट किया गया और मैं नंबर 5 पर बैटिंग करने आया, वरना पहले से ही फैसला हो जाता है कि किस नंबर पर उतरना है, लेकिन जिस तरह साझेदारी चल रही थी, उन्होंने टेंपो सेट कर दिया था तो गौतम गंभीर भाई और मुझे लगा कि यही सही समय है कि मैं आकर उसी रफ़्तार को आगे बढ़ाऊं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
