अश्विन: मुजीब ने मुझे सिखाई अंडर-कटर और रिवर्स अंडर-कटर गेंदबाजी
आईपीएल 2018 के दौरान अश्विन क्रिंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान थे। मुजीब उर रहमान भी इसी टीम का हिस्सा थे।
Published On Oct 02, 2018, 07:09 PM IST
Last UpdatedOct 02, 2018, 07:09 PM IST
Mujeeb Ur Rehman took 14 wickets in 11 matches for Kings XI Punjab. © AFP
रविचंद्रन अश्विन भले ही टेस्ट टीम के स्थायी सदस्य हों लेकिन वनडे और टी-20 में अब उन्हें जगह नहीं दी जाती है। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी के आने के बाद अश्विन और रविंद्र जडेजा को सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम में जगह नहीं मिल पाती है। हालांकि जडेजा को एशिया कप 2018 के दौरान करीब एक साल बाद एक बार फिर वनडे क्रिकेट खेलने का मौका मिला। अश्विन आखिरी बार साल 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में नजर आए थे।
क्रिकेट नेक्सट से बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा, “कुलदीप और चहल ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई है। मैं भी एक बार फिर वनडे और टी-20 में वापसी करना चाहता हूं। अगर स्पिन गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम इंडिया में अच्छा कंपीटिशन है। ऐसे कौन से देश होंगे जिनके पास बेंच पर जडेजा और मेरी जैसी क्वालिटी के गेंदबाज होंगे। मैं टीम में वापसी के लिए बस एक मौके का इंतजार कर रहा हूं।”
आईपीएल 2018 के दौरान अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान थे। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान उनकी कप्तानी में टीम का हिस्सा थे। अश्विन ने कहा, “मैंने मुजीब से आईपीएल के दौरान काफी कुछ सीखा है। लेग ब्रेक, स्लो कैरम बॉल और अंडर कटर मुझे मुजीब से सीखने को मिला। टी-20 क्रिकेट में रिवर्स अंडर कटर काफी प्रभावी रहती है। ये भी मुझे मुजीब ने ही सिखाई।” अश्विन ने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि इंग्लैंड सीरीज के दौरान वो चोटिल हो गए।