उसके हाव-भाव को देखा, वह... खलील अहमद को लेकर क्या बोले रोमारियो शेफर्ड ?

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने खलील अहमद के पारी के 19वें ओवर में 33 रन और मथीशा पथिराना के पारी के 20वें ओवर में 21 रन बनाए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 04, 2025, 12:47 PM IST

Published On May 04, 2025, 12:47 PM IST

Last UpdatedMay 04, 2025, 12:47 PM IST

Romario Shepherd Khaleel Ahmed

(Image credit- X)

Romario Shepherd on Khaleel ahmed: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स को आरसीबी के हाथों दो रन से हार का सामना करना पड़ा. जीत के लिये 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम पांच विकेट पर 211 रन ही बना सकी. इस मैच में आरसीबी के लिए रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने 19वें ओवर में खलील अहमद को 33 रन ठोक डाले. मैच के बाद रोमारियो शेफर्ड ने खलील अहमद को लेकर बड़ा बयान दिया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने कहा कि उन्हें खलील अहमद के हाव भाव देखकर लगा कि वह भ्रम की स्थिति में है जिससे उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेथ ओवरों में इस तेज गेंदबाज पर लंबे शॉट खेलने में मदद मिली. Mशेफर्ड ने शनिवार को खेले गए आईपीएल के एक रोमांचक मैच में 14 गेंद में नाबाद 53 रन की तूफानी पारी खेलकर आरसीबी को दो रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने इस दौरान आईपीएल में दूसरा सबसे तेज अर्ध शतक बनाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुझे वह थोड़ा भ्रमित लग रहा था: शेफर्ड

शेफर्ड ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ईमानदारी से कहूं तो, मेरा ध्यान गेंदबाज पर और वह क्या करने की कोशिश कर रहा था, उस पर अधिक था. जब मैंने पहले दो (छक्के) मारे, तो मुझे पता चला कि गेंदबाज दबाव में था, मैंने उसके (खलील अहमद) हाव भाव देखे, मुझे वह थोड़ा भ्रमित लग रहा था और तब मुझे लगा कि वह मेरी जद में है और इसलिए मुझे अपना स्वाभाविक खेल खेलना है.

शेफर्ड ने अहमद के पारी के 19वें ओवर में 33 रन और मथीशा पथिराना के पारी के 20वें ओवर में 21 रन बनाए जिससे आरसीबी ने पांच विकेट पर 213 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

टिम डेविड से मिली थी हाथ खोले रखने की सलाह

लेकिन गयाना के क्रिकेटर ने कहा कि वह सभी गेंदों को सीमा रेखा के बाहर मारने के बारे में पहले से सोच-विचार नहीं कर रहे थे. उन्होंने कहा, जब मैं क्रीज पर उतरा तो मुझे अंदाजा हो गया कि वे किस तरह की गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए, मैं उनका अच्छी तरह से सामना करने के लिए तैयार था, तब टिमी (टिम डेविड) ने मुझे अपने हाथ खोले रखने की सलाह दी, इस तरह से मैंने लंबे शॉट खेलने के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार कर दिया था.

शेफर्ड ने जब गेंदबाजी की आयुष म्हात्रे और रवींद्र जड़ेजा ने मिलकर उनके एकमात्र ओवर में 18 रन बटोर दिए थे. उन्होंने कहा, मैं यही कहूंगा कि आज का दिन गेंदबाजों का नहीं था, मुझे बल्लेबाजी में मौका मिला और मैंने उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश की.

Editor's Pick