- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I see similar techniques in the game of Dinesh Karthik and star player AB de Villiers: Irfan Pathan
पूर्व क्रिकेटर को दिनेश कार्तिक में दिखी एबी डिविलियर्स की झलक, बताया क्या है दोनों में समानता
भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी की तुलना साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स के साथ की है। उन्होंने कार्तिक के खेल सुधार पर तारीफ भी की है।
Published On Jun 22, 2022, 08:12 PM IST
Last UpdatedJun 22, 2022, 08:12 PM IST
भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी की तुलना साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स के साथ की है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्टस पर इरफान ने कहा, “37 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने IPL 2022 में विस्फोटक अंदाज में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार बल्लेबाजी की जिसकी बदौलत उन्हें टीम इंडिया में कमबैक करने का मौका मिला।
कार्तिक ने IPL के 15वें सीजन में 183.33 स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 330 रन बनाए और लगभग तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। IPL की शानदार फॉर्म को दिनेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी जारी रखा और राजकोट में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई।
दिनेश ने साउथ अफ्रीका के साथ हुई T20 सीरीज के चौथे मैच में अपना पहला T20I अर्धशतक जड़ा। इस पारी की बदौलत भारत 82 रनों से बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहा।
इरफान ने बल्लेबाजी स्टाइल को लेकर कार्तिक की तुलना पूर्व स्टार क्रिकेटर एबी डिविलियर्स से की। उन्होनें कहा “आपको इतनी रेंज वाला खिलाड़ी कही नहीं मिलेगा। देखिए, मैं क्षमता के मामले में उनकी तुलना स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स से नहीं कर रहा हूं, लेकिन उनकी रेंज उनसे काफी मिलती-जुलती है। वह आपको स्वीप करते दिखेंगे। वह स्विच हिट के लिए जाएंगे। उसके पास सारे शॉट हैं। जब जरूरत होती है, वो हर तरफ शॉट खेलता है। उन्हें लेग-साइड की ओर खेलना ज्यादा पसंद है। जिस तरह से कार्तिक अपने पैरों का इस्तेमाल करते हैं और गेंद की लाइन का पीछा करते है, वो देखना काफी शानदार है।”
स्पिन और तेज गेंदबाज के लेकर दोनों खिलाड़ियो में समानता
इरफान ने कहा, “वह स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को बहुत खूबसूरती से खेलता है। अगर आप उसे पहली गेंद पर हिट करने के लिए कहे, तो वह ऐसा भी कर सकता है। एक फिनिशर के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है और यही दिनेश कार्तिक करता है। इसी तरह की बल्लेबाजी एबी डिवीलियर्स करते थे, यही वजह है कि दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी में काफी समानता देखने को मिलती है।”