This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
चोट के बाद बोले Shreyas Iyer- मैदान पर जल्दी ही करूंगा दमदार वापसी
भारतीय युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अपने कंधे का ऑपरेशन कराना होगा. अय्यर ने ट्वीट कर कहा कि वह जल्दी ही दमदार वापसी करेंगे.
Written by India.com Staff
Last Published on - March 25, 2021 4:15 PM IST

शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG ODI Series) पुणे में खेले गए पहले वनडे मैच में चोटिल हो गए. अय्यर भारतीय टीम की फील्डिंग के दौरान एक मौके पर डाइव लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनका कंधा डिस्लोकेट (खिसक) हो गया. इस चोट के चलते अय्यर मौजूदा वनडे सीरीज के साथ-साथ आगामी आईपीएल (IPL 2021) से भी बाहर हो गए हैं. गुरुवार को इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि वह जल्दी ही दमदार वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
कंधे की इस चोट से उबरने के लिए अय्यर को इसका ऑपरेशन करवाना पड़ेगा. इसके चलते वह कम से कम 4 महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. अय्यर ने ट्वीट किया, ‘कहा जाता है न कि जितना बड़ा झटका उतनी दमदार वापसी. मैं जल्द ही वापसी करूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपके मैसेज पढ़ रहा हूं और इस प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं. सभी का तहेदिल से आभार.’
इस 26 वर्षीय बल्लेबाज के इंग्लिश काउंटी टीम लंकाशर की तरफ से वनडे टूर्नामेंट में खेलने की संभावना भी नहीं है. लंकाशर ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए अय्यर को अनुबंधित करने की घोषणा सोमवार को की थी.
https://twitter.com/ShreyasIyer15/status/1375008173485006849?s=20
इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की गेंद को जॉनी बेयरस्टॉ ने ड्राइव किया, जिसे रोकने के लिए अय्यर ने डाइव लगाई और वह चोटिल हो गए. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को बताया था कि अय्यर के बायें कंधे की हड्डी खिसक गई है. अय्यर ने आईपीएल के पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की अगुवाई की थी.
दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार भी अय्यर की कप्तानी में आगे बढ़ने के लिए पूरी योजना बना रखी थीं. लेकिन उनके चोटिल होने से उसे मिडल ऑर्डर में एक बेहतरीन बल्लेबाज और युवा कप्तान के न होने का नुकसान हुआ है. हालांकि कप्तान के लिए उसकी टीम में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे समेत शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन और रिषभ पंत के रूप में कुछ अच्छे विकल्प मौजूद हैं.
