• Home
  • News
  • I still don’t understand what happened Axar Patel reacts after defeat against rcb in IPL 2026

मुझे भी नहीं पता, यह क्या हुआ... DC की हार से कप्तान अक्षर पटेल भी हैरान

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कहा, हमें पॉजिटिव रहना होगा, पिछले 6-7 मैचों में हम जैसा खेलते आ रहे हैं, वैसा ही खेलते रहना होगा और अपनी सोच सही रखनी होगी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 27, 2026, 11:19 PM IST

Published On Apr 27, 2026, 11:19 PM IST

Last UpdatedApr 27, 2026, 11:19 PM IST

Axar patel

Axar patel

भुवनेश्वर कुमार (तीन ओवर में पांच रन पर तीन विकेट) और जोश हेजलवुड (3.3 ओवर में 12 रन पर चार विकेट) की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर में शर्मनाक हार मिली है. आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में 81 गेंद शेष रहते नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. दिल्ली कैपिटल्स की पारी को 16.3 ओवर में 75 रन पर समेटने के बाद आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल (13 गेंद में नाबाद 34 रन) और विराट कोहली (15 गेंद में नाबाद 23 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी से 6.3 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की.

आरसीबी ने आठ मैचों में छठी जीत दर्ज कर तालिका में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत की, जबकि दिल्ली की यह आठ मैचों में पांचवीं हार है. आरसीबी ने इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में गेंद के हिसाब से दूसरा सबसे तेज लक्ष्य हासिल कर मौजूदा सत्र में 18 अप्रैल को कैपिटल्स से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया. पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट पर 264 रन के साथ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली कैपिटल्स टीम का यह आईपीएल में तीसरा सबसे कम स्कोर है. टीम के प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल भी हैरान हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अब हमें आगे क्या करना है यह सोचना चाहिए: अक्षर पटेल

मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा, मुझे भी नहीं पता, यह क्या हुआ, इसलिए बोलते हैं कि क्रिकेट में आपको हर दिन आकर मेहनत करनी होती है, लेकिन हमें यहां से मूव ऑन करना होगा. उन्होंने कहा कि अगर मगर चलते रहता है लेकिन मुझे लगता है कि आपको हर दिन आकर लगातार प्रदर्शन करना होता है, अब जो हो गया है उसकी बात करने से बेहतर है कि हमें आगे क्या करना है यह सोचना चाहिए. अक्षर पटेल ने कहा कि मैं टीम से भी यही बात करूंगा कि एक दिन ख़राब खेल गए तो हमें इस भूलना है और आगे बढ़ना है.

हमें अपनी सोच सही रखनी होगी: अक्षर

दिल्ली के कप्तान ने कहा, अगर आप नेगेटिव सोच रखेंगे, तो मैच हार जाएंगे, अगर आप पॉजिटिव सोच रखेंगे, तो अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे, इसलिए हमें इस बात को भूलकर आगे बढ़ना होगा. उन्होंने कहा कि मैं टीम से भी यही कहूंगा, एक खराब मैच का मतलब यह नहीं है कि आप एक-दूसरे पर उंगलियां उठाना या बैटर्स को दोष देना शुरू कर दें, हमें पॉजिटिव रहना होगा, पिछले 6-7 मैचों में हम जैसा खेलते आ रहे हैं, वैसा ही खेलते रहना होगा और अपनी सोच सही रखनी होगी.

अक्षर ने की हेजलवुड- भुवनेश्वर की तारीफ

मैच की शुरुआत में गेंद में मूवमेंट पर अक्षर पटेल ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि मुझे हैरानी हुई, हेजलवुड और भुवनेश्वर वर्ल्ड-क्लास बॉलर्स हैं और वे गेंद को कहीं भी स्विंग करा सकते हैं, उन्होंने हर मैदान पर ऐसा किया है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगर हमारे ओपनर्स या टॉप-ऑर्डर के किसी बैटर ने शुरुआती कुछ ओवर्स को बेहतर तरीके से खेला होता, तो शायद कुछ फ़र्क पड़ सकता था और मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बॉलिंग की, उसका श्रेय उन्हीं को जाता है.

IPL 2026 Points table: आरसीबी की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल का हाल, दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान

दिल्ली कैपिटल्स को मिली सीजन की पांचवीं हार

दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन यह पांचवीं हार है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हार की हैट्रिक लगाई है. आठ मैच में पांच में हार के बाद टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है.

Editor's Pick