मुझे लगता है कि सीजन के पहले चरण के दौरान हम बहुत डरे हुए थे: केकेआर के कोच ब्रेंडन मैकुलम

केकेआर का सामना 20 सितंबर को अबुधाबी में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।

Edited By : India.com Staff |Sep 14, 2021, 02:08 PM IST

Published On Sep 14, 2021, 02:08 PM IST

Last UpdatedSep 14, 2021, 02:08 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम (KKR coach Brendon McCullum) का कहना है कि आईपीएल के पहले चरण में भारत में जब कोरोना महामारी फैली तब डर के मारे उन सभी की बुरी हालत थी।

केकेआर के स्पिनर वरूण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) और तेज गेंदबाज संदीप वारियर (Sandeep Warrier) सबसे पहले मई में कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे जब आईपीएल चल रहा था जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केकेआर का प्रदर्शन पहले हाफ में अच्छा नहीं रहा और टीम सातवें स्थान पर है लेकिन मैकुलम को उम्मीद है कि 19 सितंबर से यूएई में लीग फिर शुरू हाोने पर टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने केकेआर की वेबसाइट पर लिखा, ‘‘हम दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम एक दूसरे का मनोबल बढाना होगा और अगले चार से पांच सप्ताह शानदार प्रदर्शन करना होगा। पिछली बार सीजन के पहले चरण के दौरान मुझे लगता है कि हम बहुत ज्यादा डरे हुए थे।’’

उस समय भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप था जिसमें कई जानें गई। केकेआर के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल के सफल का आगाज करने वाले 39 वर्ष के मैकुलम अब कोच हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर आगे आएगी।

अपनी कोचिंग शैली के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘जब मैने भारत छोड़ा तो हर किसी ने कोच के रूप में मुझे जान लिया था और अब उन्हें यह भी पता है कि मैं टीम से कैसा प्रदर्शन चाहता हूं।’’

Editor's Pick