- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I thought semi final against pakistan would be my last chance to represent team matthew wade 5093174
मुझे लगा था पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया के लिए मेरा आखिरी मैच होगा: वेड
मैथ्यू वेड का अंतरराष्ट्रीय करियर 2017-18 एशेज से पहले उन्हें टीम से बाहर किए जाने के बाद ही समाप्त हुआ दिख रहा था।
Published On Nov 12, 2021, 03:54 PM IST
Last UpdatedNov 12, 2021, 03:54 PM IST
ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप 2021 फाइनल में पहुंचाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को लगा था कि पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में उनका आखिरी मौका होगा।
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ वेड ने गुरूवार को पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंद में ये पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
वेड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं मैच से पहले थोड़ा नर्वस था और जानता था कि ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने का ये अंतिम मौका हो सकता था। मैं सिर्फ अच्छा करना चाहता था और वास्तव में इस मैच में जीत दर्ज करना चाहता था ताकि हमें टूर्नामेंट जीतने का मौका मिल जाय। फाइनल भी मेरा शायद अंतिम मैच हो सकता है। जैसा कि बीते समय में मैंने कहा है कि मैं इससे सहज हूं।’’
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 30 गेंद में 62 रन चाहिए थे। वेड ने शाहीन शाह अफरीदी पर 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई।
ये पूछने पर कि क्या वो अफरीदी को निशाना बना रहे थे जिन्हें टी20 का बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है तो वेड ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हमने उसे निशाना नहीं बनाया था। मार्कस स्टोइनिस ने शानदार पारी खेली जिससे हमने सोचना शुरू कर दिया कि अंत में इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वो (स्टोइनिस) जिस तरह से खेला, उससे मैं अपनी इच्छानुसार खेलने के लिए सहज हो गया। हम किसी गेंदबाज को निशाना बनाने के बारे में सोच कर मैदान पर नहीं उतरते है। वो (अफरीदी) शानदार गेंदबाज हैं और शायद आज मैं भाग्यशाली रहा।’’
वेड का अंतरराष्ट्रीय करियर 2017-18 एशेज से पहले उन्हें टीम से बाहर किए जाने के बाद ही समाप्त हुआ दिख रहा था। इस 33 साल के खिलाड़ी ने तीन साल में एक भी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला था।