एशेज सीरीज से पहले बेन स्टोक्स ने याद किया दर्दनाक हादसा, कहा- मुझे लगा कि ये अंत हो सकता है

लंबे ब्रेक के बाद एशेज सीरीज (Ashes 2021-22) के साथ मैदान पर वापसी के लिए तैयार इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने उस पल का खुलासा किया है जब उनके गले में दवा की गोली फंसने की वजह से उनका दम घुट गया। 30 साल के ऑलराउंडर ने अपने मानसिक स्वास्थ्य को...

Edited By : India.com Staff |Nov 29, 2021, 10:20 AM IST

Published On Nov 29, 2021, 10:20 AM IST

Last UpdatedNov 29, 2021, 10:20 AM IST

लंबे ब्रेक के बाद एशेज सीरीज (Ashes 2021-22) के साथ मैदान पर वापसी के लिए तैयार इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने उस पल का खुलासा किया है जब उनके गले में दवा की गोली फंसने की वजह से उनका दम घुट गया।

30 साल के ऑलराउंडर ने अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और फिर उंगली की चोट की वजह से जुलाई में सभी क्रिकेट फॉर्मेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेकिन डरहम के इस खिलाड़ी ने हाल ही में लिखे एक कॉलम में एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले अपने साथ हुए एक हादसे का खुलासा। हालांकि कॉलम में ये साफ नहीं लिखा गया कि ये हादसा कब हुआ लेकिन मालूम पड़ता है कि बात ऑस्ट्रेलिया की है।

स्टोक्स ने डेली मिरर में लिखा, “ये वास्तव में एक साधारण टैबलेट थी जो गलत तरीके से नीचे चली गई, और मेरे विंडपाइप में फंस गई। इसे बाहर निकालने के लिए मेरे चेहरे की ग्रंथियां ओवरड्राइव में चली गई और मेरा दम बुरी तरह से घुट गया।”

उन्होंने कहा, “जब तक वो बाहर नहीं निकली, मैंने सोचा कि ये अंत हो सकता है। हम सभी की जिंदगी में ऐसे पल होते हैं जब गले में कुछ फंस जाता है, और आमतौर पर कोई आपकी मदद कर सकता है। लेकिन मैं अपने कमरे में अकेला था और मैं सांस नहीं ले पा रहा था क्योंकि ये (विंडपाइप) बंद हो गया था। ऐसा लगा जैसे मेरे मुंह में आग लग गई हो।”

स्टोक्स ने कहा, “बहुत ज्यादा विस्तार में जाने के बिना मैं ये कहूंगा कि मैंने कभी भी उतनी लार नहीं देखी जितनी मैंने रविवार की सुबह देखी थी, ये वास्तव में एक भयावह अनुभव था।”

उन्होंने कहा कि टीम के डॉक्टर ने बताया था कि उनके शरीर ने कैसे प्रतिक्रिया दी थी। स्टोक्स ने कहा, “मुझे खुशी है कि ये हुआ, भले ही मैं बुरी तरह डर गया था।”

उन्हें ये भी डर था कि नेट्स में गेंद लगने के बाद उनका हाथ टूट गया था, लेकिन इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ ने उन्हें पूरी तरह से क्लीन चिट दे दी।

इससे पहले रविवार को, इंग्लैंड के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्टोक्स ब्रिस्बेन में सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार होंगे।

उन्होंने कहा, “मैं आशान्वित हूं और मैं हमेशा आश्वस्त रहना चाहता हूं, लेकिन हमें बेन के साथ सावधानी बरतनी होगी जैसा कि हम किसी और के साथ करेंगे, जो उस स्थिति में है, उनके हाल में बहुत अधिक क्रिकेट नहीं है, लेकिन वो जाने के लिए तैयार है तो उसे रोकना मुश्किल होगा।”

Editor's Pick