जेसन गिलेस्‍पी ने बताया मेरी इस सलाह पर चलकर बुरे दौर से बाहर निकले इशांत शर्मा

जेसन गिलेस्‍पी ने माना जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद शमी बेहद उत्‍साहित करने वाला गेंदबाजी कॉंबिनेशन है

Edited By : India.com Staff |Jan 03, 2020, 09:22 AM IST

Published On Jan 03, 2020, 09:22 AM IST

Last UpdatedJan 03, 2020, 09:22 AM IST

भारतीय टेस्‍ट टीम में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को करियर के बुरे दौर से निकालने में कंगारू दिग्‍गज जेसन गिलेस्‍पी की अहम भूमिका है. इशांत खुद इंग्लिश कांउटी क्‍लब के लिए खेलने के दौरान गिलेस्‍पी से सलाह लेने की बात कह चुके हैं. इस मामले में अब गिलेस्‍पी ने भी प्रतिक्रिया दी है.

पढ़ें:- इस नन्हे दिव्यांग के खेल को देखकर पसीजा क्रिकेट के भगवान का दिल, शेयर किया VIDEO

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान जेसन गिलेस्‍पी ने कहा, “ससेक्‍स के लिए खेलने के दौरान मेरी इशांत शर्मा से गेंदबाजी को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत हुई. मुझे लगता है कि हमने एक दूसरे से काफी कुछ सीखा. इशांत यह जानने का इच्‍छुक था कि वो कैसे ज्‍यादा से ज्‍यादा विकेट निकालने के मौके पैदा कर सकें.”

गिलेस्‍पी ने बताया, “उसने अधिक से अधिक स्विंग और सीम प्राप्‍त करने के लिए कलाई के सही उपयोग पर भी बातचीत की. अगर आप इशांत के विकेट लेने के तरीके को देखें तो आप पाएंगे कि वो औसतन फुल लेंथ डिलीवरी पर ऐसा करता है. हमने चर्चा की कि कैसे गेंद को जोर से पटकने की जगह फुल लेंथ गेंद से पिच को नुकसान पहुंचा सकते हैं.”

पढ़ें:- साल 2020 में भी भारतीय क्रिकेट टीम के सामने वर्ल्ड कप में नॉकआउट से आगे बढ़ने की होगी चुनौती, जानिए पूरा शेड्यूल

” भारत का तेज गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत है. मैं खासतौर पर भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी अटैक को देखना काफी पसंद करता हूं. मेरी नजर में मिशेल स्‍टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस के सामने गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है. हालांकि मैं ये भी कहूंगा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद शमी बेहद उत्‍साहित करने वाला गेंदबाजी कॉंबिनेशन है.”

Editor's Pick