- Home
- News
- I totally blame myself Nehal Wadhera expresses disappointment for not finishing the game in the IPL 2025 Final for Punjab Kings
मेरी वजह से मिली टीम को हार... पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने खुद को बताया दोषी
पंजाब किंग्स की टीम को आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम का पहला आईपीएल खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया.
Published On Jun 10, 2025, 08:52 PM IST
Last UpdatedJun 10, 2025, 08:52 PM IST
(Image credit- IPL/BCCI)
Nehal Wadhera: आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा, इसके साथ ही पंजाब किंग्स का पहला आईपीएल खिताब जीतने का सपना भी पूरा नहीं हो सका. पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2025 में शानदार खेल दिखाया और टीम ने 11 साल बाद फाइनल में जगह बनाई, मगर टीम खिताबी मुकाबले में चूक गई. पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इस मैच में निराश किया. पंजाब किंग्स को मिली इस हार के लिए टीम के खिलाड़ी नेहाल बढ़ेरा ने खुद को दोषी बताया है.
नेहाल बढेरा खिताबी मुकाबले में धीमी बल्लेबाजी को लेकर निशाने पर भी थे. मिडिल ओवर्स में जहां से पंजाब किंग्स की टीम को तेजी से रन बनाने थे, वहां वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए. अब पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने अब इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.
मैं खुद को दोषी मानता हूं: बढेरा
पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर नेहाल बढ़ेरा ने कहा, मैं आईपीएल 2025 फाइनल के लिए पूरी तरह से खुद को दोषी मानता हूं. अगर मैंने बेहतर खेला होता तो हम आईपीएल जीत सकते थे. उन्होंने कहा, टूर्नामेंट के शुरूआती दिनों में जब मुझे तेजी दिखानी थी तो मैंने ऐसा किया और आखिरी मैच को छोड़कर इसका फायदा भी मिला.
नेहाल बढेरा ने फाइनल में खेली थी 15 रन की पारी
नेहाल बढ़ेरा ने फाइनल मुकाबले में 15 रन की पारी खेली थी और इसके लिए उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया था. उन्होंने अहम मुकाबले में लगभग 83 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो टीम की हार का कारण बना.
आईपीएल 2025 में नेहाल बढेरा का प्रदर्शन
नेहाल बढेरा ने आईपीएल 2025 में रंग में नजर आए थे. उन्होंने इस सीजन 16 मैच की 15 इनिंग में 369 रन बनाए. उनके नाम दो अर्धशतक भी है. उन्होंने आईपीएल 2025 में 145.84 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.