• Home
  • News
  • I want to be the best wicket-keeper batsman in the world: Rishabh Pant said to Suresh Raina

ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले पंत ने कहा था- मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज बनना चाहता हूं: रैना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने पिछले साल रिषभ पंत के साथ दिल्ली और गाजियाबाद में आयोजित नेट सेशन में हिस्सा लिया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 23, 2021, 07:16 PM IST

Published On Jan 23, 2021, 07:16 PM IST

Last UpdatedJan 23, 2021, 07:16 PM IST

(IANS)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले दिल्ली में आयोजित नेट सेशन के दौरान उनसे कहा था कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज बनना चाहते हैं। दरअसल रैना पिछले साल दिल्ली और गाजिया बाद में आयोजित हुए नेट सेशन में पंत के साथ थे।

पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा स्टेडियम में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में 89 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। जिसकी मदद से टीम इंडिया ने ब्रिसबेन टेस्ट 3 विकेट से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकबज को दिए बयान में रैना ने बताया कि पंत ने उनके कहा था कि ‘भैया, मैं दुनिया का सबसे बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज बनना चाहता हूं’।

पंत के साथ ट्रेनिंग के समय को याद करते हुए रैना ने कहा, “उसके बारे में (मीडिया में) काफी बातें होती है। इसलिए, उसे इन सब चीजों से ब्रेक चाहिए था। वो केवल सुनना चाहता था। वो मुझे किसी हल की उम्मीद नहीं कर रहा था।”

श्रेयस अय्यर-संजू सैमसन की जगह रिषंभ पंत को मिले मौका: ब्रैड हॉग

रैना ने आगे कहा, “वो एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है जो मेरे विचार से भारत के लिए एक महान खिलाड़ी बनेगा। पिछले साल जून में वो एक खराब दौर से गुजरकर यहां आया था।”

उन्होंने कहा, “जब हम ट्रेनिंग में नहीं थे, तो वो सारा दिन घर पर रहता था, मेरे बच्चों के साथ खेलता था, पत्नी के साथ बातें करता था। हमने नेटफ्लिक्स पर बहुत सारे कॉमेडी फिल्में देखे, खाना खाया और बस बातें की।

रैना ने आगे बताया, “उन्होंने मेरे साथ काफी फिटनेस काम किया। उनकी बल्लेबाजी के साथ, ये बिल्कुल भी तकनीकी नहीं था। ये सही माइंड-सेट में आने और अपने क्रिकेट के बारे में अच्छा महसूस करने और अपने खेल का आनंद लेने के बारे में था।”

Editor's Pick