• Home
  • News
  • I want to dedicate this Man of the Match to my family and friends; Says Hardik Pandya

'मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड परिजनों और दोस्‍तों को समर्पित'

आईपीएल में मुंबई की ओर से खेलने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बोले- मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 04, 2019, 10:41 AM IST

Published On Apr 04, 2019, 10:41 AM IST

Last UpdatedApr 04, 2019, 10:41 AM IST

Hardik Pandya @ BCCI

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ‘मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड’ को परिजनों और दोस्‍तों को समर्पित किया है।

मुंबई ने बुधवार रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें मैच में चेन्‍नई को 37 रन से हराकर मौजूदा सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में हार्दिक ने पहले बल्‍लेबाजी और बाद में गेंदबाजी में भी हाथ दिखाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: खिलाड़ियों को जिम्‍मेदारी लेनी होगी : महेंद्र सिंह धोनी

हार्दिक ने आठ गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए और इसके बाद चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट भी चटकाए। हार्दिक के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जीत के बाद हार्दिक ने कहा, मैं टीम की जीत में भूमिका निभाकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। सात महीने में मैं बमुश्किल कोई मैच खेल पाया। यह मुश्किल दौर था और मैं नहीं जानता था कि क्या करना है। मैं लगातार बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा था। मैं हर मैच में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहता था। इस तरह से बल्लेबाजी करना और टीम को जीत दिलाना बहुत अच्छा अहसास है। मैं चोट और विवाद के कारण टीम से बाहर रहा। मैं इस मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड को अपने परिजनों और दोस्‍तों को समर्पित करता हूं जो मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे।’

पढ़ें: मुंबई के कप्‍तान रोहित शर्मा बोले- इस विकेट पर 170 रन अच्‍छा टोटल था

हार्दिक का कहना है कि वो इस समय केवल आईपीएल पर फोकस किए हुए हैं। बकौल हार्दिक, ‘अब मेरा ध्यान केवल आईपीएल खेलने और यह सुनिश्चित करने पर लगा है कि भारत विश्व कप जीते’

Editor's Pick