मुझमें अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है, 10 और आईसीसी खिताब जीतना चाहता हूं: पंड्या
मुझमें अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है, 10 और आईसीसी खिताब जीतना चाहता हूं: पंड्या
हार्दिक पंड्या ने कहा कि वह अभी 10 साल तक और क्रिकेट खेलना चाहते हैं और 10 आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. हार्दिक ने इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 9, 2026 1:14 AM IST
हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
अहमदाबाद: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया. भारत के स्टार ऑलराउंडर ने 18 रन बनाने के साथ ही एक विकेट भी हासिल किया. इस वर्ल्ड कप में हार्दिक ने 27.12 के औसत से 217 रन बनाए. और इसके साथ ही उन्होंने 9 विकेट भी लिए.
भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई. खिताबी जीत के बाद पंड्या ने कहा, ‘मुझमें अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है और मैं 10 और ICC खिताब जीतना चाहता हूं. यही मेरा लक्ष्य है.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
घरेलू मैदान पर जीत और खिताब बचाने पर पंड्या ने कहा, ‘यह काफी भावुक पल है. भारत में वर्ल्ड कप जीतना और लोगों का उत्साह देखना अद्भुत है. हमने इसके लिए बहुत मेहनत की है. कल से ही मुझे यकीन था कि हम चैंपियन बनने वाले हैं. मेरे मन में सिर्फ एक ही विश्वास था कि इसका कोई दूसरा नतीजा नहीं होगा. हार का ख्याल भी नहीं आया. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं.’
हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. उस मुकाबले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अंतिम ओवर फेंका था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर अंतिम पलों में गेंद उनके हाथों में थी.
पंड्या ने कहा, ‘जब मैं इंग्लैंड के खिलाफ 19वां ओवर फेंक रहा था, तब मेरे दिमाग में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल चल रहा था. मैंने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा से भी कहा था कि जब बल्लेबाजी करने जाओ तो अच्छी यादों के बारे में सोचो.’
खिताबी मैच में संजू सैमसन (89) ने ईशान किशन (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की, जिसने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. संजू सैमसन और किशन के बारे में पंड्या ने कहा, ‘यही जिंदगी सिखाती है. जब आप मेहनत करते हैं और दूसरों की खुशी में खुश रहना सीखते हैं, तो भगवान आपको मौके देता है. यह पूरे देश के लिए एक सीख है कि जब आप चुपचाप मेहनत करते रहते हैं, तो भगवान आपको मौका जरूर देता है. मुझे उन पर बहुत गर्व है.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.