'मैं चाहता हूं कि वह मेरा रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन...', शोएब अख्तर ने दी उमरान मलिक को सलाह...
उमरान मलिक जैसी रफ्तार भारत ने शायद पहले कभी नहीं देखी। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का कहना है कि यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जरूर खेलेगा। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि उनका सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड उमरान मलिक तोड़े।
Written by Bharat Malhotra Last Published on - May 14, 2022 9:57 PM IST
उमरान मलिक ने आईपीएल में काफी नाम कमाया है। जम्मू-कश्मीर के इसे पेसर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। उनकी रफ्तार को देखते हुए उन्हें आईपीएल की खोज भी कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी जल्द ही भारतीय टीम के लिए भी खेल सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद के इस पेसर ने अभी तक आईपीएल 2022 में 18 विकेट लिए हैं। उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद भी फेंकी है। दाएं हाथ के इस पेसर ने इस सीजन में 157 kmph की रफ्तार से एक गेंद फेंकी थी। उनकी निरंतरता को लेकर सवाल उठते रहते हैं लेकिन रफ्तार उनका सबसे बड़ा हथियार है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए उमरान को भारतीय टीम के लिए बड़ा दावेदार माना जा रहा है।
Add Cricket Country as a Preferred Source
हालांकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को यकीन है कि उमरान भारत के लिए जरूर खेलेंगे। अख्तर को लगता है कि उमरान इसके लिए बने हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने सलाह भी दी कि मलिक को खुद को चोटों से दूर रखना होगा। 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार के बैरियर को तोड़ने वाले अख्तर मानते हैं कि उमरान भी इस क्लब में एंट्री करें।
उन्होंने कहा, ‘मैं उनका करियर लंबा जाते हुए देखना चाहता हूं। कुछ दिन पहले कोई मुझे मुबारकबाद दे रहा था। मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो सबसे तेज गेंद फेंकी थी उसे 20 साल पूरे हो गए थे। इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। लेकिन मैंने कहा, ‘कोई न कोई जरूर होगा जो मेरे इस रिकॉर्ड को तोड़ेगा।’ मैं कुछ होऊंगा अगर उमरान मेरा रिकॉर्ड तोड़ता है। लेकिन उसे इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस प्रक्रिया में उसे चोटें न लगें। मैं उसे बिना चोट लगे लंबे समय तक खेलते हुए देखना चाहता हूं।’
स्पोर्टसकीड़ा के साथ बातचीत में अख्तर ने कहा, ‘मैं उन्हें वर्ल्ड स्टेज पर देखना चाहता हूं। आज के दौर में ऐसे बहुत अधिक गेंदबाज नहीं हैं जो लगातार 150 किलोमीटर की रफ्तार को पार कर सकें। हम देख रहे हैं कि उमरान निरंतर उस गति को पार कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि 100 मील का अंक उसके दिमाग में हो। मुझे खुशी होगी अगर वह 100 मील के क्लब में जगह बनाता है। लेकिन उसे चोट से दूर रहना होगा। इससे उसके करियर पर विराम लग सकता है।’
TRENDING NOW
उमरान के वर्कलोड पर अख्तर ने कहा कि बीसीसीआई को आगे आकर भारत की इस अनोखी प्रतिभा को ध्यान रखना चाहिए।
उमरान मलिक पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड के दौरान भारतीय टीम के नेट बोलर थे। इस साल वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में चुने जाने की बातें हो रही हैं।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.