- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I was hoping to be picked in the India A squads : Manoj Tiwary
इंडिया ए टीम में चयन नहीं होने से निराश मनोज तिवारी ने कही दी ये बात
मनोज तिवारी ने पिछले घरेलू सीजन में 50 ओवर के टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है।
Published On Jul 25, 2018, 04:49 PM IST
Last UpdatedJul 25, 2018, 04:49 PM IST
Manoj Tiwary © AFP
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल में घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के लिए तीन टीमों, दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 4 दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए, ऑस्ट्रेलिया ए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टीमों का चयन किया। किसी भी टीम में बंगाल के बल्लेबाज मनोज तिवारी को जगह नहीं मिली है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/bangladesh-vs-west-indies-2nd-odi-shakib-al-hasan-says-we-have-the-best-chance-of-clinching-the-series-in-guyana-729100″][/link-to-post]
ऐसे में मनोज का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उन्होंने इसका इजहार सोशल मीडिया पर किया है।
वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक मनोज तिवारी ने कहा, ‘मुझे उम्मीद थी कि इंडिया ए टीम में मुझे चुना जाएगा। जब कोई शानदार प्रदर्शन करता है तो उसे इसका इनाम मिलना चाहिए और पिछले सीजन में मैंने 50 ओवर के टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है। मैंने वो रिकॉर्ड बनाया है जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कोई नहीं बना पाया है।’
How many batsmen are there in the history of Indian cricket who has an average of 100 plus in the Vijay Hazare and Deodhar trophy both in the same year ??
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) July 23, 2018
507 रन बनाए हैं 2017-18 घरेलू सीजन में
मनोज तिवारी ने 2017-18 घरेलू सीजन में 126.70 की औसत से 507 रन बनाए हैं, जो लिस्ट ए में अबतक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। विजय हजारे ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में भी मनोज तिवारी का औसत 100 से ज्यादा का रहा है। आजतक किसी बल्लेबाज ने एक सीजन में इस मुकाम को नहीं छुआ है।
अपनी इस निराशा को ट्विटर पर जाहिर कर मनोज ने लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में कितने ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिनका विजय हजारे और देवधर ट्रॉफी में 100 से अधिक का औसत रहा है और वह भी एक ही साल में?’
मनोज ने कहा, ‘मुझे यह अहसास हुआ है कि टीम के लिए किए गए आपके काम की पहचान नहीं होती। लोग केवल स्कोरशीट पर नंबर देखना चाहते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि हम किस प्रकार की पिच पर खेले हैं और मैच का परिणाम क्या था।’