ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में एक नई शुरुआत करना चाहेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड में इंडिया ए की तरफ से प्रैक्टिस मैच में खेलना है ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला खेलना मुश्किल लग रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 13, 2018, 08:54 AM IST

Published On Nov 13, 2018, 08:54 AM IST

Last UpdatedNov 13, 2018, 08:54 AM IST

Rohit Sharma practice@IANS

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की नजर अब टेस्ट में मिले मौके को भुनाने की है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद रोहित को टीम से बाहर कर दिया गया था। इंग्लैंड टेस्ट सीसीज में भारत के बुरे प्रदर्शन के बाद टीम में रोहित की वापसी हुई है।

रोहित शर्मा इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। एशिया कप और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। चयनकर्ताओं ने छोटे फॉर्मेट में उनकी लय को देखते हुए एक बार फिर से टेस्ट में चुना है। 2017 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले रोहित ने 71.83 के बेमिसाल औसत से 21 वनडे में 1293 रन बनाए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रोटियाज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित 11, 10, 10, और 47 रन ही बना पाए जिसके बाद उनको इंग्लैंड दौरे के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस साल अब तक रोहित ने 19 वनडे में 73 का औसत से 1030 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। 16 टी20 मुकाबलों में दो शतक के साथ 560 रन बनाए हैं।

टॉप फॉर्म में चल रहे रोहित के लिए यह एक नई शुरुआत है और वह इस मौके को किसी तरह से जाने नहीं देना चाहते। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में खेलकर वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टेस्ट में ढलना की कोशिश करेंगे। यह मुकाबला 16 नवंबर से है लिहाजा 21 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाना वाला पहला टी20 मुकाबला वह ना खेलें। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर को खेलना है।

टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से सफाया करने के बाद रोहित शर्मा ने कहा था, ”टेस्ट मैच क्रिकेट कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं लंबे समय से इंतजार में हूं। वहां जाकर दोबारा भारत के लिए टेस्ट मैच खेलना बहुत अच्छा होगा। उससे पहले हमें टी20 सीरीज में खेलना है और प्रैक्टिस मैच भी होंगे तो पहले टेस्ट से पहले। लिहाजा मैं अभी उतनी दूर की नहीं सोच रहा हूं।”

 

 

Editor's Pick