रिषभ पंत को टी20 टीम में मौका देना चाहते हैं महेंद्र सिंह धोनी: विराट कोहली

भारतीय कप्तान कोहली ने कहा कि धोनी युवा खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 01, 2018, 08:50 PM IST

Published On Nov 01, 2018, 08:50 PM IST

Last UpdatedNov 01, 2018, 08:50 PM IST

Virat Kohli, MS Dhoni (Getty Images)

बीसीसीआई ने जब ऑस्ट्रेलिया दौरे और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान किया तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम ना देखकर क्रिकेट फैंस काफी हैरान रह गए। स्क्वाड के ऐलान के बाद चयनसमिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने कहा था कि धोनी का टी20 करियर खत्म नहीं हुआ है, बल्कि युवा खिलाड़ियों को आजमाने के लिए उन्हें आराम दिया गया है। हालांकि कप्तान विराट कोहली की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद कोहली ने धोनी के टी20 सीरीज से बाहर होने पर पहली प्रतिक्रिया दी।

कप्तान ने साफ कहा कि वो उस बातचीत का हिस्सा ही नहीं थे। उन्होंने कहा, “अगर मैं गलत नहीं हूं तो चयनकर्ता पहले ही इस मुद्दे पर बयान दे चुके हैं और फैसले से पहले उनसे (धोनी) से बात की गई थी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं यहां बैठकर इस मामले पर बात करूं। मुझे लगता है कि चयनकर्ता सामने आए पूरे मामले को सही से समझाया। मैं उस बातचीत का हिस्सा नहीं था इसलिए बात वही है जो चयनकर्ताओं ने कही।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि लोग स्थिति के ज्यादा ही मतलब निकाल रहे हैं, मैं आपको बता सकता हूं कि ऐसा कोई मामला नहीं है। वो अब भी टीम का हिस्सा हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि टी20 फॉर्मेट में रिषभ पंत दैसे किसी को और मौके मिलने चाहिए, वो वैसे भी हमारे लिए वनडे खेलते हैं। उस हिसाब से वो केवल युवा खिलाड़ियों की मदद करना चाह रहे हैं। ना कि जो दूसरे लोग सोच रहे हैं और मैं बतौर कप्तान आपको इस बात का यकीन दिला सकता हूं।”

Editor's Pick