- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I was shocked when asghar afghan told about retirement yesterday mohammad nabi 5078338
असगर अफगान के संन्यास की बात सुन स्तब्ध रह गए थे कप्तान मोहम्मद नबी
पूर्व कप्तान असगर अफगान ने शनिवार की रात क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया था।
Published On Oct 31, 2021, 09:42 PM IST
Last UpdatedOct 31, 2021, 09:42 PM IST
पूर्व कप्तान असगर अफगान (Asghar Afghan) के नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के फैसले का ऐलान सुनकर ना केवल फैंस बल्कि अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Shami) भी हैरान रह गए थे।
बतौर कप्तान सर्वाधिक टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड रखने वाले असगर ने शनिवार की रात क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया था।
नबी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘कल रात उन्होंने मुझे बताया कि कल का मैच उनका आखिरी मैच होगा। मैं स्तब्ध था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ये उनका फैसला था। वो अपने करियर के बारे में बेहतर जानते हैं। उन्होंने छह सात साल कप्तानी की है और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वो तय कर चुके थे कि ये उनका आखिरी मैच होगा।’’
अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रन से हराकर उन्हें जीत के साथ विदाई दी। तीन विकेट लेकर प्लेयर आफ द मैच रहे नवीनुल हक ने ये जीत अफगान के नाम कर उन्हें सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैने उनकी कप्तानी में पहला मैच खेला था। ये पुरस्कार मैं उनके नाम करना चाहता हूं। वो अफगानिस्तान के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। हमें उनकी कमी खलेगी।’’
दूसरी ओर इस हार के साथ नामीबिया का तीन मैचों का विजय अभियान थम गया और वो सेमीफाइनल की दौड़ से भी लगभग बाहर हो गया।