- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I was very tensed at the end of 4th Day’s play, reveals Steven Smith
चौथे दिन सोने के लिए मुझे 'नींद की गोली' लेनी पड़ी: स्टीवन स्मिथ
स्टीवन स्मिथ ने कहा कि चौथे दिन के बाद वो काफी परेशान थे
Published On Dec 06, 2017, 03:29 PM IST
Last UpdatedDec 06, 2017, 03:29 PM IST

दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया में जश्न का माहौल है। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 120 रनों से हरा दिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। हालांकि इस जीत के बाद स्टीवन स्मिथ ने बड़ा खुलासा किया है और बताया कि वो चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद थोड़ा परेशान थे। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मिथ ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो पिछली रात मैं थोड़ा परेशान था। मेरे लिए पिछले 24 घंटे काफी मुश्किल रहे और मुझे सोने के लिए नींद की गोली का सहारा लेना पड़ा।’
स्मिथ ने आगे कहा, ‘जो रूट और डेविड मलान चौथे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे।’ फॉलोऑन न देने की वजह का खुलासा करते हुए स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लग रहा था कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने से हम अपनी बढ़त को 400 के करीब ले जाएंगे और इससे इंग्लैंड पर दबाव बढ़ जाएगा। हालांकि हम ऐसा नहीं कर सके लेकिन इसके बावजूद हमें विश्वास था कि हम मैच जीत सकते हैं। अभी काफी सारी क्रिकेट खेली जानी बाकी है, हम सोच रहे थे कि फॉलोऑन न देकर हम अपने गेंदबाजों को आराम का मौका देंगे और इंग्लैंड के गेंदबाजों को थकाएंगे और यही हमारी रणनीति भी थी।’
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/australia-won-an-ashes-test-for-the-first-time-in-113-years-after-being-bowled-out-for-under-150-in-their-2nd-innings-666683″][/link-to-post]
आपको बता दें कि दूसरे एशेज टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 120 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो रहे मिचेल स्टार्क। स्टार्क ने दूसरी पारी में 5 और मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में 354 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 233 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 442 रन बनाए थे और पारी घोषित कर दी थी। वहीं इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 227 रनों पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 138 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और लगने लगा था इंग्लैंड यहां से वापसी कर सकता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को 233 पर समेट दिया।