Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 15, 2026 9:05 AM IST

भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी तीन मैच में तीन अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया की खिताबी जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. हालांकि एक समय संजू की प्लेइंग-11 में जगह पक्की नहीं थी, मगर जब उन्हें टीम में शामिल किया गया तो उन्होंने ना सिर्फ मैच विनिंग इनिंग लेकर भारत की जीत सुनिश्चित की, बल्कि प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया.
‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में संजू सैमसन ने कहा कि टीम की जरूरतों पर खरा उतरने की उनकी चाहत ने उन्हें हाल में हुए टी20 विश्व कप के दौरान अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए अपने ही टीम के साथियों से मुकाबला करने की शुरुआती हिचकिचाहट पर काबू पाने में मदद की जिससे उन्होंने कई शानदार प्रदर्शन कर जीत दिलाई. उन्होंने कहा कि मैं उस तरह का इंसान हूं जो अपने लिए अच्छा करने के बजाय दूसरों के लिए ज्यादा अच्छा करता है, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मैं टीम में जगह बनाने के लिए अपने ही साथियों से मुकाबला कर रहा था और मुझे यह बिल्कुल भी सहज नहीं लग रहा था.
संजू ने माना कि अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पाने की वजह से वह पूरी तरह से टूट गए थे. उन्होंने कहा, मैं बहुत ज्यादा बेचैन था क्योंकि मुझे पता था कि मेरा सपना अब बहुत करीब है, लेकिन टीम अलग-अलग संयोजन आजमा रही थी तो टीम में हूं या नहीं, उस समय मेरे मन में इसी तरह के ख्याल चल रहे थे. संजू ने कहा, मैं पूरी तरह से टूट गया था क्योंकि मेरा सपना विश्व कप जीतना था और मैं तो टीम की शुरुआती एकादश में भी शामिल नहीं था, इसलिए मैं असल में पांच छह दिनों के लिए सबसे दूर चला गया था और मैंने खुद को फिर से संभालना शुरू किया.
उन्होंने कहा,मैंने खुद को तैयार करना शुरू कर दिया था, यह जानते हुए कि आपको कभी नहीं पता कि खेल आपको बदले में क्या देगा. संजू को यह मौका चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के सुपर आठ मैच के दौरान मिला, मगर 31 साल के इस खिलाड़ी ने बहुत ज्यादा रन नहीं बनाए, लेकिन उन्हें टीम प्रबंधन से यह भरोसा मिला कि वह अगले चार मैच में अंतिम एकादश में शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा, मुझे पता था कि टीम प्रबंधन को मुझ पर भरोसा है. जिम्बाब्वे मैच से ही, हमें चार में से चार मैच जीतने थे और टीम को मेरी जरूरत थी, इसलिए तभी मेरे लिए चीजें सकारात्मक हो गईं और मैं बहुत जोश में आ गया.
भारतीय विकेटकीपर ने कहा, जिस दिन से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, मेरा एकमात्र लक्ष्य सबसे पहले देश के लिए खेलना था। और एक बार जब आप देश के लिए खेल लेते हैं तो आपका सबसे बड़ा लक्ष्य अपने देश के लिए आईसीसी ट्रॉफियां जीतना होता है. उन्होंने कहा, शुरुआत वैसी नहीं थी जैसी मैं चाहता था, लेकिन फिर भी मैं खुश था क्योंकि टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही थी और हम मैच जीत रहे थे. उन्होंने कहा, मेरा सपना था कि मैं एक दिन विश्व चैंपियन बनूं, यह सिर्फ एक ट्रॉफी की बात नहीं है, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि मैं अपने देश के लिए कितनी ट्रॉफियां जीत सकता हूं, मैं इसी सोच के साथ खेलता हूं.
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने साथी खिलाड़ी और ओपनर अभिषेक शर्मा को सुपरस्टार बताया. संजू ने कहा कि जहां भी हमलोग जाते हैं वहां सिर्फ एक ही नाम सुनाई देता है तो वह है अभिषेक शर्मा. टीम में जो लड़के हैं, उनको यह बुरा तो लगता है कि सिर्फ क्या लोगों को सिर्फ यही दिखता है. यह स्टार है, इसे सब लोग प्यार करते हैं और हम सब भी इसके लिए खुश हैं. संजू सैमसन ने अभिषेक को सलाह देते हुए कहा कि भाई जल्दी शादी कर ले.
अभिषेक शर्मा ने भी इस मौके पर कहा कि उन्हें शीर्ष क्रम में संजू के साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया. उन्होंने कहा, संजू भाई बहुत सुलझे हुए इंसान हैं, बहुत प्यार करने वाले और बहुत ख्याल रखने वाले इंसान आप जानते हैं कि जब आपकी टीम में ऐसे खिलाड़ी होते हैं तो आपको लगता है कि कोई है जो आपके पीछे खड़ा है, हमारे लिए संजू सैमसन हमेशा से ऐसे ही रहे हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
