×

IPL Auction से पहले हुई थी बड़ी चूक, कैमरन ग्रीन का भारी नुकसान होते-होते बचा

कैमरन ग्रीन ने 2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था. वह नीलामी में हिस्सा लेने वाले सबसे बड़े नामों में से हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 14, 2025 12:24 PM IST

Cameron Green on IPL auction listing error: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने रविवार को साफ किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने साफ किया कि उनके मैनेजर की ‘गड़बड़ी’ की वजह से उन्हें अगले हफ्ते होने वाली छोटी नीलामी में गलती से बल्लेबाज के तौर पर रजिस्ट्रड कर दिया गया.

पीठ की सर्जरी से उबरने के कारण 2025 सत्र से बाहर रहे 26 साल के ग्रीन जून में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे थे. हालांकि इसके बाद उन्हें गेंदबाजी करने की इजाजत मिल गई है और वह ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज सीरीज में गेंदबाजी कर रहे हैं.

मैनेजर की गलती से बल्लेबाज लिस्टेड हुए कैमरन ग्रीन

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने ग्रीन के हवाले से कहा, मैं गेंदबाजी के लिए तैयार रहूंगा, मुझे नहीं पता कि मेरे मैनेजर यह सुनना चाहेंगे या नहीं लेकिन उनकी तरफ से गड़बड़ी हुई थी. उन्होंने कहा, उनका मतलब ‘बल्लेबाज’ कहना नहीं था, मुझे लगता है कि उन्होंने गलती से ऐसा कर दिया, असल में यह उनकी तरफ से एक गड़बड़ी थी.

TRENDING NOW

ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए

लंबे कद के ऑलराउंडर ग्रीन ने 2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था. वह नीलामी में हिस्सा लेने वाले सबसे बड़े नामों में से हैं और उनके लिए भारी-भरकम बोली लगने की उम्मीद है. ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है, उन्हें ऑलराउंडर की जगह बल्लेबाजों के वर्ग में सूचीबद्ध किया गया है. नीलामी मंगलवार को अबु धाबी में होगी