कहां हुई चूक, हैरी ब्रूक ने भारत से हार के बाद बताई सबसे बड़ी गलती
कहां हुई चूक, हैरी ब्रूक ने भारत से हार के बाद बताई सबसे बड़ी गलती
भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 6, 2026 9:29 AM IST
Harry Brook
इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी. इस हार के साथ इंग्लैंड का तीसरी बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना भी पूरा नहीं हो सका. इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत से मिली हार की वजह भी बताई है.
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत के खिलाफ सात रन की हार के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने मेजबान टीम की पारी के दौरान संजू सैमसन का कैच टपकाकर बड़ी गलती की जिन्होंने बाद में अर्धशतक जड़ा और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
Add Cricket Country as a Preferred Source
सैमसन ने इससे पहले 15 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से 89 रन की पारी खेली जिससे भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर है.
सैमसन का कैच टपकाकर मैंने बहुत बड़ी गलती की: हैरी ब्रूक
ब्रूक ने मैच के बाद कहा, हमें लगा था कि पहली पारी में गेंद अधिक रुककर आएगी और स्पिन होगी लेकिन गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आई और भारत ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने कहा, मैं स्वीकार करता हूं कि सैमसन का कैच टपकाकर मैंने बहुत बड़ी गलती की, हम क्षेत्ररक्षण में उतने अच्छे नहीं थे, हमने गलतियां की और भारत के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकते.
बेथेल की पारी अविश्वसनीय थी: ब्रूक
ब्रूक ने जैकब बेथेल की जमकर सराहना की जिन्होंने इस मैच में शतक जड़ा और इंग्लैंड को लगभग अविश्वसनीय जीत दिला दी थी. ब्रूक ने कहा, बेथेल बिल्कुल अविश्वसनीय था, वह बहुत पैसे कमाएगा, पहली गेंद से ही उसने रन बनाकर दुनिया को दिखाया कि वह क्या कर सकता है। हमारा टूर्नामेंट अच्छा रहा और हमें इस बात पर बहुत गर्व होना चाहिए कि हमने कैसा खेला, हम पूरे मैच में डटे रहे लेकिन दुर्भाग्य से नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.