IND VS PAK: मैं किसी को तब तक नहीं रोकूंगा, जब तक... फाइनल से पहले क्या बोले सलमान आगा ?

पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, मैंने 2007 में अंडर-16 क्रिकेट खेलना शुरू किया था, मैंने कभी किसी टीम को हाथ मिलाने से परहेज करते हुए नहीं देखा है, जब भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब थे तब भी हम हाथ मिलाते थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 27, 2025, 08:27 PM IST

Published On Sep 27, 2025, 08:27 PM IST

Last UpdatedSep 27, 2025, 08:27 PM IST

Salman agha

Salman agha

Salman Agha on Asia Cup 2025 final: पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में वह अपने खिलाड़ियों को तब तक खुद को अभिव्यक्त करने से नहीं रोकेंगे जब तक कि वह अनादरपूर्ण नहीं हो

इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लीग और सुपर चार चरणों में हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच कुछ अति उत्साही जश्न और उसके बाद खिलाड़ियों के बीच मौखिक नोक-झोंक के कारण प्रभावित हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हर व्यक्ति को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अधिकार: आगा

आगा ने भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हर व्यक्ति को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अधिकार है, अगर हम तेज गेंदबाजों को खुद को अभिव्यक्त करने से रोकेंगे तो बचेगा ही क्या? मैं किसी को नहीं रोकूंगा जब तक कि वह अनादरपूर्ण नहीं हो.

आगा हालांकि पिछले मैचों में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से भारतीय खिलाड़ियों के परहेज करने के वाकये को भूले नहीं हैं. उन्होंने कहा, मैंने 2007 में अंडर-16 क्रिकेट खेलना शुरू किया था, मैंने कभी किसी टीम को हाथ मिलाने से परहेज करते हुए नहीं देखा है, जब भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब थे तब भी हम हाथ मिलाते थे.

पिछले दो मैचों में हम इसलिए हारे क्योंकि हमने ज्यादा गलतियां की: आगा

आगा ने कहा कि पाकिस्तान टूर्नामेंट में पिछले दो मैच भारत से इसलिए हारा क्योंकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी की तुलना में ज्यादा गलतियां की थीं. उन्होंने कहा, भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में दबाव होता ही है, पिछले दो मैचों में हम इसलिए हारे क्योंकि हमने ज्यादा गलतियां कीं.

Editor's Pick