- क्रिकेट न्यूज़
- News
- I would like to see virat kohli playing at number-3, KL rahul at 4: VVS Laxman
कोहली के नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने से नाराज हुए पूर्व दिग्गज
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को विराट कोहली का मुंबई वनडे में नंबर चार पर खेलना पसंद नहीं आया।
Published On Jan 16, 2020, 02:33 PM IST
Last UpdatedJan 16, 2020, 02:33 PM IST
विराट कोहली (IANS)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई वनडे में कप्तान विराट कोहली का नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरना कई भारतीय फैंस को नागवार गुजरा। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण भी भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के बल्लेबाजी क्रम में नीचे खेलने से नाखुश हैं। लक्ष्मण का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कोहली को पहले वनडे मैच में तीसरे नंबर से हटाकर गलती की।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में पूर्व दिग्गज ने लिखा, “भारतीय टीम ने विराट कोहली को नंबर चार पर खिलाकर गलत कर दिया। विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट, नंबर तीन पर खेलकर पारी को बना सकता है, चाहे पहले बल्लेबाजी करना हो या दूसरी पारी में।”
उन्होंने आगे लिखा, “वो स्थिति और हालात तो पढ़ने में माहिर है, जज्बे और ऊर्जा से भरा हुआ है और इसी वजह से उसके क्रीज पर रहने से विपक्षी टीम अगर घबराती नहीं तो अनिश्चित तो जरूर हो जाती है। नंबर चार पर, पारी पहले से ही सेट होती है- चाहे वो 160 पर उतरे या 18 पर। कप्तान के वापस अपने स्पॉट में आने से टीम को फायदा होगा।”
शर्मनाक हार पर दादा बोले- बुरा दिन था, राजकोट वनडे में भारत करेगा मजबूत वापसी
कोहली को नंबर चार पर भेजने का कारण था- रोहित शर्मा, केएल राहुल और शिखर धवन, तीनों को एक साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल करना। राहुल को तीन नंबर पर भेजकर कप्तान ने खुद को चार नंबर पर रखने का फैसला किया था। हालांकि लक्ष्मण चाहते हैं कि राहुलको नंबर चार पर बल्लेबाजी का मौका दिया जाय।
उन्होंने लिखा, “बाकी जिस एरिया में भारतीय टीम में कमी दिखी वो थी- बल्लेबाजों का पारी के आखिर तक खेलना। दोनों, धवन और राहुल सेट हुए लेकिन करीबी अंतर पर आउट हो गए। जब विराट और श्रेयस अय्यर भी सस्ते में आउट हो गए, भारत ने छह ओवर के अंदर चार विकेट खो दिए थे। अब जबकि राहुल के पास मौका था और उसकी फॉर्म अच्छी है, उसे ड्रॉप करना गलत होगा। मैं उसे नंबर चार पर बल्लेबाजी करते देखना चाहूंगा, एक ऐसा स्पॉट जहां खेलते हुए उसने टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक बनाए हैं।”