रोहित को आईपीएल 2025 में केकेआर में देखना चाहते हैं वसीम अकरम, कहा- वह मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे

रोहित शर्मा के आईपीएल 2024 के बाद मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 08, 2024, 10:37 PM IST

Published On May 08, 2024, 10:37 PM IST

Last UpdatedMay 08, 2024, 10:37 PM IST

Rohit sharma

(Image credit-Twitter)

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी, मगर टीम को इसका फायदा नहीं मिला. रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस ने भी निराशा जताई. इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि रोहित शर्मा अगले सीजन मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

वसीम अकरम ने कहा, रोहित अगले सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे. अकरम ने कहा कि वह अगले सीजन रोहित शर्मा को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते देखना चाहते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वसीम अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि रोहित अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे. मैं उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स में देखना पसंद करूंगा. उन्होंने कहा, कल्पना कीजिए गौतम गंभीर मेंटर होंगे, श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे, अगर रोहित शर्मा वहां ओपनिंग करेंगे तो उनके पास बहुत मजबूत बल्लेबाजी होगी, वह कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, रोहित एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें कोलकाता में देखना अच्छा होगा.

Editor's Pick