विंडीज दिग्गज इयान बिशप ने कहा चेन्नई-हैदराबाद मैच में अंपायर से हुई गलती

इंडियन प्रीमियर लीग के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 14, 2020, 04:28 PM IST

Published On Oct 14, 2020, 04:28 PM IST

Last UpdatedOct 14, 2020, 04:28 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी (Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अंपायर के फैसले को प्रभावित करने के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना की।

मामला मंगलवार को हुए मैच का है, जहां चेन्नई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर में राशिद खान के खिलाफ वाइड गेंद डाली थी लेकिन फील्ड अंपायर पॉल रीफेल ने इसे वाइड करार नहीं किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल फील्ड अंपायर वाइड का इशारा करने जा रहे थे लेकिन विकेट के पीछे खड़े कप्तान धोनी को देखने के बाद उन्होंने फैसला बदल दिया। जिसके लिए पूर्व विंडीज दिग्गज इयान बिशप ने अंपायर की जमकर आलोचना की।

IPL 2020: फैंस का आरोप- धोनी के गुस्से को देखकर अंपायर ने बदला वाइड गेंद का फैसला

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में बिशप ने कहा, “वो इसे वाइड कहने जा रहे थे, उन्होंने ऊपर देखा, धोनी को देखा और फिर अपना मन बदल दिया। मैं ऐसा शख्स हूं जो अंपायर्स के प्रति सहानुभूति रखता हूं क्योंकि ये मुश्किल काम है लेकिन आज मैं कहूंगा कि रीफेल ने गलती कर दी।”

डगआउट में बैठे हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर भी अंपायर के इस फैसले से काफी नाराज दिखे। सीएसके टीम ने लगातार दो मैच हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए हैदराबाद को 20 रन से हराया।

Editor's Pick