ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान इयान चैपल का मानना है कि आगामी विश्व कप को देखते हुए वनडे टीम के कप्तान एरोन फिंच की खराब फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए बड़ा सिरदर्द बन गई है। चैपला का मानना है कि टेस्ट डेब्यू करना शायद फिंच के करियर की सबसे बुरी चीज साबित हुई।
एरोन फिंच सीमित ओवरों के क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। पिछले साल पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर लगे बैन के बाद फिंच ने वनडे क्रिकेट में अच्छी नेतृत्व क्षमता दिखाई। अच्छे प्रदर्शन के दम पर ही अक्टूबर में टीम के यूएई दौरे पर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फिंच को खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला था।
भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। भारत के खिलाफ पहले तीन मैचों में उन्होंने महज 97 रन ही बनाए थे। टेस्ट डेब्यू के बाद से ही वो लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।
भारत के खिलाफ हैदराबाद वनडे में फिंच शून्य पर आउट हुए। पिछले साल नवंबर 2018 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 41 रन की पारी खेली थी। पिछली सात वनडे पारी में एरोन फिंच 5, 41, 11, 6, 6, 14 और 0 रन बनाकर आउट हुए हैं। विश्व कप से पहले टीम को अब भी नौं वनडे मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में वनडे टीम के कप्तान की खराब फॉर्म ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी दुविधा है।
वाइड वर्ल्ड स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान इयान चैपल ने कहा, “चयनकर्ताओं को अब इस बात का निर्णय लेना है कि उनके लिए सबसे बुरी स्थिति क्या हो सकती है। फिंच को अभी टीम से ड्रॉप किया जाए या फिर विश्व कप के बीच में उन्हें टीम से निकाला जाए ?”
चैपल ने कहा, “फिंच के साथ सबसे बुरी चीज ये हुई कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला। भारत ने टेस्ट मैचों के दौरान फिंच पर काम किया। फिंच भारत के सामने वनडे सीरीज में भी विफल साबित हुए। वो एक ऐसे खिलाड़ी की तरह खेल रहे हैं जिसके पास आत्मविश्वास नहीं है।”
पूर्व कप्तान ने आगे कहा, “वनडे क्रिकेट में आत्मविश्वास काफी मायने रखता है। अगर भारत के खिलाफ बाकी बचे मैचों में भी फिंच का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज में एक अच्छा स्कोर उनका आत्मविश्वास वापस ला पाएगा।”
चैपल ने विश्व कप को देखते हुए टीम के नेतृत्व में परिवर्तन की बात से भी इंकार नहीं किया है। अगर चयनकर्ता रिस्क लेने को तैयार हैं तो मौजूदा समय में पैट कमिंस वनडे की कमान संभाल सकते हैं।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.