Steve Smith को दोबारा कप्‍तानी करते नहीं देखना चाहता ये दिग्‍गज कंगारू खिलाड़ी, हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना

Steve Smith को साल 2018 में बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद कप्‍तानी से हटाया गया था.

Edited By : India.com Staff |May 17, 2021, 04:40 PM IST

Published On May 17, 2021, 04:40 PM IST

Last UpdatedMay 17, 2021, 04:40 PM IST

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम के पूर्व कप्‍तान इयान चैपल (Ian Chappel) का मानना है कि क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया (Cricket Australia) को टीम का नया कप्‍तान चुनने के मामले में अब पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है. उसे टीम के भविष्‍य को ध्‍यान में रखते हुए टिम पेन (Tim Paine) के बाद नया कप्‍तान चुनना होगा.

हाल के दिनों में ऑस्‍ट्रेलिया की टेस्‍ट टीम के कप्‍तान टिम पेन ने बयान दिया था कि वो शायद इस साल होने वाली एशेज सीरीज के बाद कप्‍तानी छोड़ देंगे. उन्‍होंने स्‍टीव स्मिथ (Steve Smith) को दोबारा कप्‍तान बनाए जाने की वकालत भी की थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इयान चैपल (Ian Chappel) ने कहा, “मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का वक्‍त आ गया है. मेरे लिए अगर आप इस वक्‍त वापस स्मिथ (Steve Smith) के पास जाते हो तो आप पीछे की तरफ जा रहे हो. ये आगे देखने का वक्‍त है ना की शीशे में पीछे की ओर नजर डालने का.”

स्‍टीव स्मिथ साल 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर सामने आए कैप्‍टाउन टेस्‍ट तक कंगारू टीम के कप्‍तान थे. बॉल से छेड़छाड़ मामले में स्‍टीव स्मिथ (Steve Smith) और डेविड वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया गया था. जिसे पूरा करने के बाद अगले साल दोनों क्रिकेटर्स ने वापसी की.

इयान चैपल (Ian Chappel) ने बल्‍लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट के ताजा बयान के बाद इस मामले की दोबारा जांच पर कहा, “सभी को ये ऐहसान था कि इस प्रकरण में तीन से ज्‍यादा लोग संलिप्‍त थे. ये बात बैनक्रॉफ्ट के उपर थी. अब वो इस अन्‍य लोगों पर डालने का प्रयास कर रहे हैं. मैं इससे ज्‍यादा हैरान नहीं हूं क्‍योंकि वो केवल उन तीन में से एक थे जिनपर कार्रवाई हुई.”

Editor's Pick