- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ian Chappell: Due to variety of bowling, India is a strong contender for the World Cup
'गेंदबाजी में विविधता की वजह से विश्व कप का प्रबल दावेदार है भारत'
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने भारत समेत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ की।
Published On May 27, 2019, 09:16 AM IST
Last UpdatedMay 27, 2019, 09:16 AM IST
इयान चैपल © AFP
चैपल ने कहा कि ‘आधुनिक आक्रामक बल्लेबाजी शैली’ के बावजूद जो टीमें लगातार विकेट हासिल करती हैं विशेषकर मध्य ओवरों में, उनके खिताब जीतने की संभावना अधिक होगी।
चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ में अपने कालम में लिखा, ‘‘ऐसा युग जब बड़े बल्ले और बड़े स्कोर वनडे क्रिकेट पर छाए हुए हैं तब 2019 विश्व कप के लिए कुछ अच्छे गेंदबाजी आक्रमण तैयार हैं। इस विश्व कप में विकेट हासिल करने की क्षमता अहम भूमिका निभाएगी… सर्वश्रेष्ठ संतुलित आक्रमण के सफल होने की उम्मीद है और ये आक्रमण इग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास हैं।’’
अगर शरीर ने साथ दिया तो एक और विश्व कप खेलना चाहूंगा: रॉस टेलर
भारत के गेंदबाजी आक्रमण पर चैपल ने कहा, ‘‘भारत के पास भले ही इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों जैसी गति नहीं हो लेकिन उसके पास बेहतरीन विविधता है और तेज गेंदबाजी तिकड़ी है जो अनुकूल हालात में असाधारण हो सकती है।अगर पिच में नमी है तो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार इतने कुशल हैं कि इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। लेकिन अगर पिच टूटने लगती है और सूखी है तो फिर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल विकेट हासिल करने वाला खतरनाक संयोजन है। हार्दिक पंड्या प्रभावी तेज गेंदबाजी आलराउंडर है और विराट कोहली के पास काफी विकल्प हैं।’’
चैपल ने कहा कि हाल के समय तक इंग्लैंड की टीम में वास्तविक तेज गेंदबाज की कमी थी लेकिन जोफ्रा आर्चर के टीम में शामिल होने से यह स्थिति बदल गई है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि संतुलित गेंदबाजी आक्रमण वाली टीमें आगामी विश्व कप को जीतने की प्रबल दावेदार हैं और इस विभाग में भारत की विविधता उसे खिताब का मजबूत दावेदार बनाती है।
Also Read
उसे ब्रेक लेना चाहिए, वह तीनों फॉर्मेट नहीं खेल सकता... जसप्रीत बुमराह पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
Also Read
भारतीय टीम में वापसी के सवाल पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा ?
Also Read
2027 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक ने चुनी भारतीय टीम, 2 चौंकाने वाले खिलाड़ी की कराई वापसी