×

क्रिस गेल को लेकर इयान चैपल ने दिया बड़ा बयान

इयान चैपल का कहना है कि गेल लगातार ऐसी हरकतें करते रहते हैं और उन पर प्रतिबंध लगना ही चाहिए

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 8, 2016 6:44 PM IST

इयान चैपल © Getty Images
इयान चैपल © Getty Images

कैरीबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान चैपल ने महिला पत्रकार के साथ कथित रूप से यौन प्रताड़ना के आरोपों से घिरे वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल की कड़ी आलोचना करते हुये उन पर वैश्विक स्तर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बिग बैश लीग के दौरान क्रिस गेल ने चैनल 10 की एक पत्रकार पर टिप्पणी कर डाली। जिसका असर गेल के क्रिकेट करियर पर पड़ सकता है। मैच के दौरान गेल की प्रतिक्रिया की वजह से उनकी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने उन पर दस हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगा दिया है। ये भी पढ़ें: टीम इंडिया आक्रामक खेल खेलने में पारंगत : डेरेन लीमन

अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया गेल पर प्रतिबंध लगाता है तो बिग बैश लीग में उनकी वापसी का प्लान मुश्किल में पड़ सकता है। इयान चैपल ने कहा कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने क्लबों से कहता है कि वह गेल पर प्रतिबंध लगा दे तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईसीसी या अलग-अलग देशों से गेल पर प्रतिबंध लगाने को कहता है तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। वे कहते हैं कि दरअसल गेल को बैन करने की ग्लोबल कोशिश होनी चाहिए। इयान चैपल का कहना है कि गेल लगातार ऐसी हरकतें करते रहते हैं और उन पर प्रतिबंध लगना ही चाहिए। ये भी पढ़ें: भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाने उतरेंगे धोनी के ये धुरंधर

TRENDING NOW

गेल पर पत्रकार मेल से बदसलूकी करने पर बीबीएल द्वारा 10,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। इस तरह बीबीएल के अध्यक्ष एंथोनी इवेरार्ड ने कहा है कि, गेल के इस तरह के व्यवहार को यहां पर किसी सी कीमत पर सहन भी नहीं किया जा सकता।