IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम के प्लेइंग-11 से हैरान हैं इयान हीली, कहा- यह फैसला सही नहीं

कहा, एश्टोन एगर और मिच स्वेपसन जैसे गेंदबाजों को बेंच पर रखना सही नहीं था.

Edited By : Press Trust of India |Feb 10, 2023, 12:26 PM IST

Published On Feb 10, 2023, 12:26 PM IST

Last UpdatedFeb 10, 2023, 12:26 PM IST

Ian Healy

Ian Healy

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान हीली दो आफ स्पिनरों नाथन लियोन और टॉड मरफी को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में एक साथ उतारने के टीम प्रबंधन के फैसले पर हैरान हैं क्योंकि इससे टीम के पास स्पिन में विविधता नहीं रह गई. भारत ने पहले टेस्ट के पहले दिन आस्ट्रेलिया को 177 रन पर आउट कर दिया. रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए.

हीली ने ‘सेन रेडियो’ से कहा कि लगता है कि चयन सही नहीं हुआ. उन्होंने कहा  कि मरफी बहुत अच्छा गेंदबाज है लेकिन एश्टोन एगर और मिच स्वेपसन जैसे गेंदबाजों को बेंच पर रखना सही नहीं था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा कि हमें गेंदबाजी में और विविधता और अनुभव की जरूरत थी. हमें बाएं हाथ का स्पिनर (एगर) या लेग स्पिनर चाहिये था जिसकी कमी मार्नस लाबुशेन पूरी कर देता या स्वेपसन को टीम में शामिल करना चाहिये था.

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए नागपुर टेस्ट में मर्फी ने शानदार गेंदबाजी की है. मर्फी ने कोहली, राहुल और चेतेश्नर पुजारा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का विकेट हासिल किया है.

इनपुट- पीटीआई भाषा

Editor's Pick