ICC Men's Teams of the Decade: ICC ने घोषित की इस दशक की टीमें, तीनों फॉर्मेट में पुरुष टीम कप्तान बने भारतीय

आईसीसी ने आज तीनों फॉर्मेट में अपनी दशक की टीमों का ऐलान किया है. पुरुष कैटिगरी में तीनों फॉर्मेट की टीमों में 2 भारतीय खिलाड़ियों को कप्तान चुना गया है.

Edited By : India.com Staff |Dec 27, 2020, 05:42 PM IST

Published On Dec 27, 2020, 05:42 PM IST

Last UpdatedDec 27, 2020, 05:42 PM IST

आईसीसी ने आज महिला और पुरुष वर्ग में इस दशक की अपनी टीमें घोषित की हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भारत की ओर से इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसने तीनों ही फॉर्मेट में अपनी जगह बनाई है. इतना ही नहीं आईसीसी ने अपनी टेस्ट टीम का कप्तान भी उन्हें ही चुना है. इसके अलावा वनडे और टी20iटीम की कप्तानी की भी बात करें तो यहां भी बाजी भारत के ही हाथ लगी है.

सीमित ओवरों में सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आईसीसी ने अपनी वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम का कप्तान चुना है. धोनी वर्ल्ड कप 2019 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हैं. लेकिन अपने करियर के अंतिम कुछ सालों में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कैप्टन कूल के नाम से अपनी छाप छोड़ने वाले धोनी ने अपनी कप्तानी से सभी को इतना प्रभावित किया है कि उन्हें वनडे और टी20I में इस दशक का कप्तान चुना गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भले इस नए दशक (2011-2020) में में धोनी ने सिर्फ 6 ही साल कप्तानी की थी. लेकिन इस दौरान उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप 2011 में खिताब और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था. इसके अलावा साल 2014 में उन्ही की कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड कप का उपविजेता बना था. यहां उसे श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं आईसीसी के दशक की टेस्ट टीम की कप्तानी पाने वाले विराट कोहली की बात करें तो उन्हें साल 2014 में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी मिली थी. अपनी कप्तानी में वह भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनाया है. इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराया है. ऐसा करने वाले वह पहले एशियाई कप्तान हैं. इसके अलावा वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं.

Editor's Pick