WTC Final का खिताब जीतने वाली टीम होगी मालामाल, आईसीसी ने किया इनामी राशि का ऐलान

रनर्स अप टीम को मिलेगी मोटी रकम. आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के सभी नौ प्रतिभागियों को 3.8 मिलियन डॉलर के पर्स में हिस्सा मिलेगा.

Edited By : Indo-Asian News Service |May 26, 2023, 03:25 PM IST

Published On May 26, 2023, 03:25 PM IST

Last UpdatedMay 26, 2023, 03:25 PM IST

WTC Final

WTC Final (Photo-IANS)

भारत और ऑस्ट्रेलिया अगले महीने होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में आमने-सामने होंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने प्रतियोगिता की विजेता टीम को इनामी राशि की घोषणा की. विजेता टीम को इनामी राशि के रूप में 16 लाख डॉलर (लगभग 13.21 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

आईसीसी ने शुक्रवार को बताया कि खेल के सबसे लंबे प्रारूप में शानदार जीत के अलावा बड़ी पुरस्कार राशि दोनों टीमों के लिए प्रमुख प्रोत्साहन होगी, हारने वाले फाइनलिस्ट को 800,000 डॉलर (6.50 करोड़ रुपये) मिलेंगे. चैंपियनशिप का फाइनल द ओवल, लंदन में 7 से 11 जून तक खेला जाएगा और 12 जून रिजर्व डे होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पुरस्कार राशि चैंपियनशिप के उद्घाटन संस्करण के समान है, आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2019-21 में कुल 3.8 मिलियन डॉलर का पर्स था, केन विलियमसन के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम को दो साल पहले साउथैम्पटन में शानदार गदा के अलावा 1.6 मिलियन डॉलर का इनाम मिला था. न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को हराया था.

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के सभी नौ प्रतिभागियों को 3.8 मिलियन डॉलर के पर्स में हिस्सा मिलेगा, दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 स्टैंडिंग में तीसरा स्थान हासिल करके 450,000 डॉलर कमाए हैं. आक्रामक खेल शैली के साथ दो साल के चक्र में इंग्लैंड तालिका में चौथे स्थान पर रहा और उसे 350,000 डॉलर का इनाम मिलेगा. श्रीलंका जो न्यूजीलैंड में अपनी श्रृंखला हार से पहले फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में थे, पांचवें स्थान पर खिसक गए, उनकी पुरस्कार राशि का हिस्सा 200,000 डॉलर है.

छठे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड, सातवें स्थान का पाकिस्तान, आठवें स्थान का वेस्टइंडीज और नौवें स्थान पर काबिज बांग्लादेश को एक-एक लाख डॉलर दिए जाएंगे.

इनपुट- आईएएनएस

Editor's Pick