- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC announces rescheduled qualification event for 2022 Under-19 World Cup
रोड टू वेस्टइंडीज: ICC ने किया U19 विश्व कप 2022 क्वालिफिकेशन शेड्यूल का ऐलान
भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे पहले ही विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
Published On Dec 13, 2020, 05:28 PM IST
Last UpdatedDec 13, 2020, 05:28 PM IST
बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम (IANS)
आईसीसी ने रविवार को अंडर -19 विश्व कप 2022 के क्वालिफिकेशन कार्यक्रम की को घोषणा की। वेस्टइंडीज में होने वाले इस टूर्नामेंट में 33 टीमें पांच स्पॉट के लिए प्रतिद्वंद्विता करेंगी।
पिछले विश्व कप (2020) की शीर्ष 11 टीमों- भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने पहले ही 2022 की शुरुआत में खेले जाने वाले इस विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
कोविड-19 के कारण उम्र वर्ग के इस टूर्नामेंट के क्वालीफिकेशन मुकाबले एक साल की देरी से होंगे। इन पांच टीमों का क्वालीफिकेशन क्षेत्रीय मुकाबलों से होगा। सात क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से पहले 33 टीमों का चयन होगा , इसकी शुरूआत जून 2021 से होगी।
एशिया और अफ्रीका क्षेत्र में टीमों की संख्या अधिक होने के कारण क्वालीफिकेशन के मुकाबले दो स्तर में होंगे जबकि अमेरिका, ईएपी (पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र) और यूरोप में एक स्तरीय क्वालीफिकेशन मुकाबले होंगे।
इस क्वालीफिकेशन प्रक्रिया का नाम ‘रोड टू वेस्टइंडीज’ है जिसकी शुरूआत तंजानिया में अफ्रीका डिवीजन दो से जून 2021 में होगी।
लोकी फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा: हैदर अली
आईसीसी प्रतियोगिताओं के प्रमुख क्रिस टेट्ली ने कहा, ‘‘आईसीसी अंडर19 पुरूष विश्व कप में भविष्य की सितारों की झलक मिलती है। इस प्रतियोगिता में विश्व के बड़े खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इस क्वालीफिकेशन से नयी टीमों को भी अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। पांच स्थानों के लिए 33 टीमों के बीच मुकाबला होने से यह काफी प्रतिस्पर्धी होगा।’’