जारी हुई आईसीसी की सालाना वनडे रैंकिंग, टीम इंडिया का दबदबा, पाकिस्तान को नुकसान
टीम इंडिया को ताजा रैंकिंग में एक रेटिंग प्वॉइंट का नुकसान हुआ है. शीर्ष-2 टीमों के बीच अंतर आठ से घटकर पांच ही रह गया है.
Published On May 11, 2026, 05:41 PM IST
Last UpdatedMay 11, 2026, 05:41 PM IST
ICC ODI Rankings
ICC Annual ODI Rankings: आईपीएल 2026 के बीच आईसीसी ने मेंस वनडे रैकिंग जारी की है. वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम का दबदबा कायम है और टीम नंबर पर बनी हुई है. वहीं पाकिस्तान की टीम को एक पायदान का नुकसान हुआ है.
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत की रेटिंग 119 से गिरकर 118 हो गई है. वहीं न्यूजीलैंड को ताजा रैंकिंग में दो अंक मिले हैं. न्यूजीलैंड की टीम 113 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर है, अब शीर्ष-2 टीमों के बीच अंतर 8 से घटकर 5 ही रह गया है. मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग (109) में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल तीसरे पायदान पर बनी हुई है.
पाकिस्तान पांचवें पायदान पर पहुंचा
टॉप-5 में बदलाव देखने को मिला है, साउथ अफ्रीका एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है. साउथ अफ्रीका को चार रेटिंग अंक मिले हैं. साउथ अफ्रीका के पास 102 अंक हैं, जबकि पाकिस्तान ने चार अंक गंवा दिए हैं. पाकिस्तान 98 अंकों के साथ रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गया है.
दसवें नंबर पर है वेस्टइंडीज की टीम
दो अंक गंवाने के बावजूद श्रीलंका छठे स्थान पर बना रहा. इस टीम के 96 अंक हैं, जबकि अफगानिस्तान मामूली गिरावट के बाद 93 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बरकरार है. इंग्लैंड एक रेटिंग अंक हासिल करने के बाद आठवें स्थान पर बना रहा, जबकि बांग्लादेश 84 अंकों के साथ नौवें स्थान पर कायम है. बांग्लादेश और 10वें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज के बीच का अंतर काफी बढ़ गया. कैरेबियाई टीम ने तीन रेटिंग अंक गंवाए हैं. वेस्टइंडीज की टीम के पास 74 अंक हैं.
IPL 2026: MI और LSG बाहर, बाकी आठ टीमों में प्लेऑफ के लिए किसका दावा सबसे मजबूत ?
नीदरलैंड्स को फायदा, नेपाल को नुकसान
टॉप-10 से बाहर आयरलैंड दो रेटिंग अंक हासिल करने के बाद जिम्बाब्वे से ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गया है. एक अंक की गिरावट के बाद जिम्बाब्वे खिसककर 12वें स्थान पर पहुंच गया है. संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) की टीम स्कॉटलैंड को पछाड़ते हुए 13वें स्थान पर पहुंच गई है, उसकी रेटिंग बढ़कर 46 हो गई. एक अंक गंवाने के बाद स्कॉटलैंड एक स्थान नीचे खिसक गया है. तालिका में और नीचे नीदरलैंड ने रैंकिंग अपडेट में सबसे मजबूत बढ़त में से एक दर्ज की, चार अंक जोड़कर 44 पर पहुंच गया, जबकि ओमान 33 अंकों तक पहुंच गया. नेपाल चार अंकों की गिरावट के साथ 25वें स्थान पर खिसक गया, जबकि नामीबिया मामूली सुधार के साथ 23वें स्थान पर पहुंच गया.
IPL 2026 से क्यों बाहर हुई मुंबई इंडियंस, इन 5 कारणों से पिटी टीम की भद्द
वनडे और टी20 क्रिकेट में भारत के लगातार दबदबे के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया इस समय आईसीसी पुरुषों की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर है। यह देश महिलाओं की वनडे और टी20 दोनों ही टीम रैंकिंग में भी पहले स्थान पर काबिज है. आईसीसी का वार्षिक अपडेट एक निर्धारित रैंकिंग अवधि के दौरान टीमों के प्रदर्शन को ध्यान में रखता है, जिसमें टीम की रेटिंग तय करने में हाल के नतीजों को महत्व दिया जाता है.