- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Awards 2017: Virat Kohli becomes Cricketer of the Year, ODI Cricketer of the Year
ICC अवॉर्ड्स में छा गए विराट कोहली, साल 2017 का बेस्ट क्रिकेटर चुना गया
ICC टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान भी चुने गए विराट कोहली
Published On Jan 18, 2018, 11:31 AM IST
Last UpdatedJan 18, 2018, 11:31 AM IST

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भले ही टीम इंडिया ने पहले दो टेस्ट हारते हुए सीरीज गंवा दी हो लेकिन इस हार के ठीक एक दिन बाद विराट कोहली आईसीसी अवॉर्ड्स में छा गए। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विराट कोहली को साल 2017 का सबसे अच्छा क्रिकेटर चुना। साथ ही उन्हें आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी दिया गया। साथ ही साल 2017 में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान भी चुना गया।
A video message from @imVkohli, ICC ODI Cricketer of the Year and recipient of the Sir Garfield Sobers Trophy for Cricketer of the Year! #ICCAwards pic.twitter.com/ZsXmDZXta9
— ICC (@ICC) January 18, 2018
विराट को क्यों मिला सम्मान
साल 2017 में कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद ही जबर्दस्त रहा। विराट कोहली ने 77.80 के औसत से 2203 टेस्ट रन बनाए, जिसमें 8 शतक शामिल थे। साथ ही उनके बल्ले से वनडे में 1818 रन निकले, जिसमें उन्होंने 7 बार 100 का आंकड़ा छुआ। यही नहीं विराट कोहली ने 299 टी20 रन भी बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 153 रहा।
A video message from your ICC Test Cricketer of the Year, @stevesmith49 #ICCAwards pic.twitter.com/fSGxXxZv4q
— ICC (@ICC) January 18, 2018
स्टीवन स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर कायम इस बल्लेबाज ने साल 2017 में 16 टेस्ट में 78.12 के धमाकेदार औसत से 1875 रन बनाए, जिस दौरान उन्होंने 8 शतक और 5 अर्धशतक लगाए।
A message of thanks from @RealHa55an #ICCAwards pic.twitter.com/t3QSPsauh5
— ICC (@ICC) January 18, 2018
साल 2017 में उभरता हुआ सितारा रहे हसन अली
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को आईसीसी इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। हसन अली साल 2017 में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। इस तेज गेंदबाज ने 18 मैच में 45 विकेट लिए। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी हसन अली ने सबसे ज्यादा 13 विकेट झटके थे।
ICC T20I Performance of the Year
Yuzvendra Chahal@yuzi_chahal has been recognised for his incredible haul of 6/25 against England in Bengaluru, bamboozling every batsman he came up against to seal the series decider!More https://t.co/KvABGSgsvu#ICCAwards pic.twitter.com/iF6MKo0KVw
— ICC (@ICC) January 18, 2018
टी20 का सबसे अच्छा प्रदर्शन- युजवेंद्र चहल
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को साल 2017 में टी20 क्रिकेट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने का अवॉर्ड दिया गया। युजवेंद्र चहल ने बेंगलुरू में इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे और टीम इंडिया को सीरीज भी जितवाई थी।
Here's a video message from @rashidkhan_19 after being named the ICC Associate Cricketer of the Year #ICCAwards pic.twitter.com/fT6dkcHNfl
— ICC (@ICC) January 18, 2018
एसोसिएट देशों के क्रिकेटर ऑफ द ईयर- राशिद खान
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को एसोसिएट देशों का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया गया। राशिद खान ने साल 2017 में कुल 60 विकेट अपने नाम किए। राशिद ने वनडे में 16 मैच में 43 और टी20 में 10 मैच में 17 विकेट अपने नाम किए।
साल 2017 का सबसे शानदार लम्हा
आईसीसी ने साल 2017 का सबसे शानदार लम्हा पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी जीत को घोषित किया। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 8वें नंबर की वनडे टीम पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 180 रनों से हराकर खिताब जीता था।