- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC ban Hong Kong cricketer Irfan Ahmed, Nadeem Ahmed life bans in fixing charges
आईसीसी ने पाक मूल के दो क्रिकेटर्स पर लगाया आजीवन बैन
दोनों खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग करने के आरोपों में आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने यह सजा सुनाई।
Published On Aug 26, 2019, 07:20 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2019, 07:20 PM IST
आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के आरोपों में हांगकांग के दो खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। इरफान अहमद और नदीम अहमद को आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने मैच फिक्सिंग का दोषी पाया। साथ ही एक अन्य खिलाड़ी हसीब अमजद पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
पढ़ें:- कोच प्रवीण आमरे बोले- रोहित को लेकर मेरी सहानुभूति है, लेकिन रहाणे….
आईसीसी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल ने साक्ष्य सुने जिनमें बताया गया कि तीनों खिलाड़ियों ने मैच फिक्स किए या मैच फिक्स करने की साजिश की । इसके अलावा दो साल की अवधि में फिक्सरों द्वारा संपर्क किये जाने की सूचना भी नहीं दी।
पढ़ें:- सहवाग बोले- रिषभ पंत उन्हें मिल रहे मौकों का सही इस्तेमाल करें
आईसीसी एसीयू के अध्यक्ष एलेक्स मार्श ने कहा ,‘‘लंबी और पेचीदा जांच के बाद पाया गया कि इस दौरान अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने मैच को प्रभावित करने का सुनियोजित प्रयास किया। दोनों अहमद भाइयों ने दूसरों को भी भ्रष्ट बनाने की कोशिश की। मुख्य आरोप स्काटलैंड और कनाडा के खिलाफ मैचों को लेकर है जिसमें उन्होंने कुछ खास ओवर फिक्स किये।’’