add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

देश के लिए झटके सर्वाधिक विकेट, ICC ने लगाया 8 साल का बैन

साल 2019 में यूएई में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप क्वालीफायर के मैचों में भ्रष्टाचार की कोशिश की गई, जिसके बाद आईसीसी ने बड़ा कदम उठाया है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 16, 2021 5:04 PM IST

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के दो खिलाड़ियों पर एंटी करप्शन कोड के तहत क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से 8 साल का बैन लगाया है. भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने मोहम्मद नवीद और शाइमान अनवर बट को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है.

साल 2019 में यूएई में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप क्वालीफायर के मैचों में दोनों खिलाड़ियों ने भ्रष्टाचार की कोशिश की थी. आईसीसी द्वारा लगाया गया यह बैन 16 अक्टूबर 2019 से अगले 8 साल तक प्रभावी होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि यूएई की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले मोहम्मद नवीद अब तक 39 वनडे और 31 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 90 शिकार किए हैं. वहीं शाइमान अनवर कुल 72 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 2190 रन बना चुके हैं.