- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Icc bans use of saliva on cricket ball clears covid substitute rule in tests 4053543
कोरोना काल में ICC ने बदले नियम, टेस्ट मैच में मिलेंगे अतिरिक्त खिलाड़ी, थूक के इस्तेमाल पर बैन
अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों को ICC ने स्वीकार कर लिया है.
Published On Jun 09, 2020, 07:23 PM IST
Last UpdatedJun 09, 2020, 07:23 PM IST
कोरोनावायरस के चलते बदली हुई परिस्थितियों में क्रिकेट को एक बार फिर शुरू करने के लिए आईसीसी ने मंगलवार को नए नियमों की घोषणा कर दी है. आईसीसी ने टेस्ट मैच के दौरान किसी खिलाड़ी में कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण पाये जाने पर उसकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ी को उतारने की मंगलवार को अनुमति दे दी जबकि गेंद को चमकाने के लिये लार के इस्तेमाल पर अस्थायी प्रतिबंध को भी मंजूरी दे दी गई।
खेलने के नये नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोरोना महामारी के चलते ‘अंतरराष्ट्रीय यात्रा में लॉस्टिक की चुनौतियों’ का हवाला देते हुए द्विपक्षीय सीरीज में स्थानीय अंपायरों को भी मंजूरी दे दी।
ICC ने एक बयान में कहा ,‘‘ टेस्ट मैच के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाये जाने पर स्थानापन्न खिलाड़ी को उतारने का विकल्प रहेगा। कनकशन विकल्प की तरह मैच रैफरी इसके विकल्प को मंजूरी देंगे।’’
इसमें यह भी कहा गया ,‘‘ यह नियम वनडे या टी20 में लागू नहीं होगा।’’ अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली क्रिकेट समिति ने ये सुझाव दिये थे ताकि क्रिकेट बहाल होने पर कोरोना महामारी के चलते खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।