add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 पर चर्चा करेगा ICC

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल कोविड-19 महामारी के बीच टी20 विश्व कप और टेस्ट सीरीज पर आयोजन पर बात करेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - March 25, 2020 9:05 AM IST

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (ICC) के सदस्य शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए कोविड-19 महामारी के कारण विश्व भर में बनी बंद की स्थिति को देखते हुए आकस्मिक योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

आईसीसी टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में खेला जाना है जबकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज होनी है। अगर अगले दो महीने तक लॉकडाउन बना रहता है तो फिर इनके कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने हालांकि कहा कि शुक्रवार को होने वाली वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान कोई फैसला नहीं किया जाएगा।

COVID-19: कपिल देव का घरेलू मैदान अस्थायी जेल में तब्दील! ये है वजह

उन्होंने कहा, ‘‘ये इस समय आकस्मिक योजनाओं पर अपडेट को लेकर है। अगर स्थिति मुश्किल होती है तो ‘प्लान बी’ और ’सी’ तैयार रहना चाहिए। इसलिए बोर्ड के सदस्यों को उपलब्ध विकल्पों को समझना चाहिए। ’’