add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्रिकेट में लाल और पीला कार्ड इस्तेमाल करने के हक में नहीं आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन

रिचर्डसन ने बॉल टेंपरिंग की घटना के बाद नियमों को सख्‍त करने की वकालत की

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 29, 2018 6:50 PM IST

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकरी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि वह मैदान में खिलाड़ियों के बुरे बर्ताव पर रोक लगाने के लिए फुटबाल की तर्ज पर क्रिकेट में लाल और पीला कार्ड इस्तेमाल करने के पक्ष में नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ, उप कप्तान डेविड वार्नर को गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में दोषी पाये जाने के बाद उनपर एक साल का बैन लगा गया है। इस घटना के बाद आईसीसी ने खिलाड़ियों की आचार संहिता में फिर से बदलाव करने का फैसला किया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/darren-lehmann-to-quit-as-australia-cricket-coach-after-south-africa-series-696868″][/link-to-post]

खेल की संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ( एमसीसी) ने अंपायर को पीला और लाल कार्ड देने की वकालत की थी ताकि वे मैदान पर खिलाड़ियों के खराब बर्ताव पर रोक लगा सके। रिचर्डसन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘कई जगहों से सुझाव मिले है। उसमें लाल और पीले कार्ड का इस्तेमाल शामिल है। आईसीसी में भी इस मुद्दे पर काफी चर्चा हुई है। मैं इससे आश्वस्त नहीं हूं, मुझे नहीं लगता इससे मदद मिलेगी।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

बॉल टेंपरिंग में नाम आने के बाद क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने कप्‍तान स्‍टीवन स्मिथ और उपकप्‍तान डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लगाया है, जबकि बल्‍लेबाज कैमरुन बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगाया गया है। इस साल के अंत में होने वाले भारत के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के दौरान अब ये खिलाड़ी टीम का हिस्‍सा नहीं होंगे। बैन लगने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया में पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान स्‍टीवन स्मिथ फूट-फूट कर रोए। उन्‍होंने क्रिकेट फैन्‍स से अपने इस किए के लिए माफी मांगी। महज 28 साल के स्मिथ का अबतक का क्रिकेटिंग करियर बेहद शानदार रहा है। वो मौजूदा समय में आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं।

(पीटीआई इनपुट के साथ)