• Home
  • News
  • ICC Champions Trophy 2017: AB de Villiers says if South Africa play good cricket, they are unstoppable

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले गरजे डीविलियर्स, कहा इस बार नहीं हारेंगे

साउथ अफ्रीका वनडे टीम के कप्तान एबी डीविलियर्स ने कहा कि अगर वह अच्छा खेले तो उन्हें हराना मुश्किल।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 18, 2017, 07:59 PM IST

Published On May 18, 2017, 07:59 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2017, 07:59 PM IST

साउथ अफ्रीका © AFP
साउथ अफ्रीका © AFP

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने कहा है कि उनकी टीम अगर अच्छा खेल खेलती है तो उन्हें हराना लगभग नामुमकिन होगा। दक्षिण अफ्रीका को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड में तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। चैंपियंस ट्राफी का आयोजन भी इंग्लैंड में ही एक जून से 18 जून तक किया जाएगा। चैम्पियंस ट्राफी में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने डीविलियर्स के हवाले से लिखा, “अगर हमने अच्छी क्रिकेट खेली तो हमारे ग्रुप में हमें कोई रोक नहीं सकता। हम पिछले कुछ वर्षो से लगातार अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “2015 विश्व कप में मिली हार के बाद हमने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। हम ऊपर उठें हैं और अच्छे परिणाम हासिल किए हैं।” दक्षिण अफ्रीका इस समय एकदिवसीय में नंबर-1 टीम है। उन्होंने अपनी आखिरी चारों सीरीज जीती हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलने वाले डीविलियर्स बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। उनका फॉर्म में न होना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। [ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही कमजोर पड़ी ऑस्ट्रेलिया]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपनी फॉर्म पर डिविलियर्स ने कहा, “मैं अपनी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं। मैंने कुछ अच्छी पारियां खेलीं हैं। मैंने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी पारी से की थी और फिर चार-पांच मैच बाद भी एक अच्छा पारी खेली थी। मैंने कोई शतक नहीं जमाया लेकिन मुझे लगता है कि मैं अच्छी फॉर्म में हूं।”

Editor's Pick