पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने लिया था गलत फैसला?

विराट कोहली के फैसले को एडम गिलक्रिस्ट ने सही ठहराया

Edited By : Manoj Shukla |Jun 20, 2017, 09:34 AM IST

Published On Jun 20, 2017, 09:34 AM IST

Last UpdatedJun 20, 2017, 09:34 AM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में करारी हार के बाद अब कई लोग भारतीय कप्तान विराट कोहली के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि कोहली का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिल्कुल गलत था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कोहली के फैसले का बचाव किया है। हालांकि उन्होंने ये भी माना कि उनका और उनकी टीम का हमेशा से ये मानना रहा है कि किसी भी फाइनल में हमेशा पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए और स्कोरबोर्ड पर रन टांगने चाहिए। ये भी पढ़ें: अब इस टीम के मालिक बने शाहरुख खान

गिलक्रिस्ट ने कहा, ”मेरा मानना है अगर इंग्लैंड में हुए मैचों पर गौर करें तो वहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा मैच जीती है। ऐसे में हर किसी के दिमाग में ये आंकड़े होते हैं और कोई भी टीम उसी हिसाब से रणनीति बनाती है। भारतीय टीम लक्ष्य का अच्छा पीछा करती है और उन्होंने कई मैच लक्ष्य का पीछा करके जीते हैं। मुझे नहीं लगता कि आपको कोहली के पहले गेंदबाजी करने के फैसले की आलोचना करनी चाहिए या उसे गलत ठहराना चाहिए। अगर आपको याद हो तो चौथे ओवर में ही फखर जमान आउट हो गए थे, लेकिन वो नो बॉल थी और इसके बाद उन्होंने कोई मौका नहीं दिया।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आपको बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 338 रनों का स्कोर बना डाला था। जवाब में भारत मुकाबले को 180 रनों से बुरी तरह हार गई थी। भारत की पूरी टीम 30.3 ओवरों में मात्र 158 रनों पर सिमट गई थी और टीम के लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था।

Editor's Pick